यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND-PAK 1971 वॉर पर फरहान अख्तर ने खेला दांव, 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में दिखाएंगे इंडियन नेवी की गाथा
Operation Trident Movie निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की जोड़ी हिंदी सिनेमा में डॉन और फुकरे जैसी कई शानदार मूवीज पहले ही बना चुकी है। लेकिन इ ...और पढ़ें

HighLights
- फरहान अख्तर की अगली फिल्म का एलान
- ऑपरेशन ट्राइटेंड मूवी का टाइटल
- इंडो-पाक वॉर पर आधारित होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज फिल्ममेकर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी का नाम जरूर शामिल होगा। अब तक इन दोनों के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले शाह रुख खान की डॉन (Don) और कॉमेडी मूवी फ्रेंचाइजी फुकरे (Fukrey) जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है।
इस बीच अब फरहान और रितेश की जोड़ी आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान साल 1971 के युद्ध की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं। बुधवार को इनकी अपकमिंग फिल्म ऑपरेशन ट्राइडेंट (Operation Trident) का एलान कर दिया गया है।
इंडियन नेवी के जज्बे की कहानी ऑपरेशन ट्राइडेंट
आज फिल्म के मेकर्स ने भारतीय नौसेना के उच्च अधिकारियों से खास मुलाकत कर ऑपरेशन ट्राइडेंट के टाइटल को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें रितेश सिधवानी इंडियन नेवी के ऑफिसर्स के साथ दिख रहे हैं।
Remembering the enduring Legacy of #OperationTrident.
The Title Launch of the Movie "Operation Trident", was held at the Nausena Bhawan, #NewDelhi, in presence of Adm R Hari Kumar, #CNS.
Based on #IndianNavy's daring attack during the #1971IndoPakWar, the saga of the historic… pic.twitter.com/IT7gV0SQMT
— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 24, 2024
दरअसल ऑपरेशन ट्राइडेंट कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध की कहानी से प्रेरित होगी। उस दौरान भारतीय नौसेना के द्वारा कराची बंदरगाह पर पड़ोसी मुल्क के खिलाफ आक्रमक अभियान जारी किया गया था। इसके जरिए पाकिस्तानी पानी के जहाजों को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
खबरें और भी
.jpg)
इस अभियान में इंडियन नेवी के जंबाजों के जज्बे की कहानी को अब ऑपरेशन ट्राइडेंट में दर्शाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने ली है।
फरहान और रितेश की एक और फिल्म का सबको इंतजार
ऑपरेशन ट्राइडेंट के अलावा फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की बहुचर्चित फिल्म डॉन 3 का भी फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में शाह रुख खान की जगह रणवीर सिंह ने ली है और उनके साथ बी टाउन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अहम भूमिका में दिखेंगी।