Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FIFA World Cup 2022 फिनाले से पहले वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने लगाया लियोनेल मेसी पर दांव, शेयर की तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 05:10 PM (GMT+05:30)

    FIFA World Cup 2022 फीफा फुटबाल वर्ल्ड कप 2022 का फिनाले रविवार को है। अब बॉलीवुड के कई कलाकार अपनी पसंदीदा टीम को चीयर कर रहे है। वहीं कई लोगों ने कई ...और पढ़ें

    FIFA World Cup 2022: कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता है।
    FIFA World Cup 2022: कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। FIFA World Cup 2022: रविवार की शाम को फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाने वाला है। 2022 का समापन फुटबॉल वर्ल्ड कप के साथ होगा। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपनी पसंदीदा टीम को चियर करना शुरू कर दिया है। अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने अर्जेंटीना पर दांव लगाया है, जिसका नेतृत्व लियोनेल मेसी कर रहे है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट शेयर की है। 

    अर्जुन कपूर को 10 नंबर की जर्सी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है

    अर्जुन कपूर ने एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें उन्हें 10 नंबर की जर्सी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की जर्सी है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'लियोनेल मेसी आज मैं आपके लिए चियर करूंगा। आपसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व नहीं करता।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor एक्स ब्वॉयफ्रेंड शेखर पहाड़िया के साथ इवेंट में फिर आईं नजर, अफेयर की अटकलें तेज

    वरुण धवन ने उन्होंने अर्जेंटीना टीम की टीशर्ट पहन रखी है

    वरुण धवन ने थोड़ी क्रिएटिव तकनीक अपनाई है। वह मुंबई के जुहू बीच पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अर्जेंटीना टीम की टीशर्ट पहन रखी है और वह फुटबॉल को किक मारते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'फीफा वर्ल्ड कप खेल के लिए मेरा प्यार। आज आप किसके लिए चियर कर रहे हो।' फीफा वर्ल्ड कप देखने बॉलीवुड के कई कलाकार कतर पहुंच रहे हैं। इनमें कार्तिक आर्यन भी शामिल है। उन्होंने हाल ही में प्लेन की बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'फुटबॉल एक जुनून है।'

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 देख रहे शख्स की सिनेमाघर में हुईं मौत, ओवर एक्साइटेड होने के कारण पड़ा दिल का दौरा!

    फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी दीपिका पादुकोण अनवेल करती नजर आएंगी

    हाल ही में शाह रुख खान से पूछा गया था कि वह वर्ल्ड कप फिनाले के लिए किस टीम का समर्थन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने डिप्लोमेटिक होते हुए कहा था, 'अरे यार दिल कहता है मेसी लेकिन माबापे को भी देखने में मजा आता है।' गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी दीपिका पादुकोण अनवेल करती नजर आएंगी। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह कतर के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी। बॉलीवुड के कई कलाकार अक्सर फुटबॉल मैचों में भाग लेते नजर आते हैं। इनमें अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है।

    खबरें और भी