Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan ने किया लेडी लव सबा आजाद को सपोर्ट, रैंप पर झूमने के लिए हुई थीं ट्रोल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 01:16 PM (IST)

    Hrithik Roshan Saba Azad कुछ समय पहले ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रैंप वॉक करते हुए झूमती नजर आ रही थीं। इस व ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन सबा आजाद (Photo Credit: Instagram)
    ऋतिक रोशन सबा आजाद (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hrithik Roshan Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर की लेडी लव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पेरिस फैशन वीक में रैंप पर झूमती हुई नजर आई थीं। इवेंट में उनका ऐसा अंदाज फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने सबा को ट्रोल कर दिया था।

    इसके बाद सबा आजाद ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया था। अब बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने भी अपनी लेडी लव को सपोर्ट किया और उनकी वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।

    यह भी पढ़ें: Saba Azad Video: रैंप पर झूमती नजर आईं सबा आजाद, वीडियो देख यूजर्स बोले- ''ड्रग्स लेकर आई है'

    ऋतिक रोशन ने ऐसे किया सबा आजाद को सपोर्ट

    ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को सपोर्ट करते हुए उनका रैंप वाला वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबा रैंप वॉक करते हुए हाथ में माइक लिए झूमते हुए नजर आ रही हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए ऋतिक ने अपनी लेडी लव को सपोर्ट करने के लिए कैप्शन में लिखा 'ये सरेंडर... इसलिए ये चमक है'।

    सबा ने ट्रोलर्स को दिया था जवाब

    सबा आजाद को जब इस रैंप वॉक के लिए ट्रोलर्स ने ट्रोल किया, तो एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब दिया। एक यूजर ने सबा को थेरेपी लेने की सलाह दी थी। इसका जवाब देते हुए सबा ने मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा यूजर को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

    बता दें कि ऐसी खबरें आती रही हैं कि एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई बार साथ में डेट पर जाते हुए भी नजर आते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर जाहिर नहीं किया है। ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। वहीं, सबा हाल ही में 'हूज योर गायनेक' में नजर आई थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Saba Azad ने अपने 'पार्टनर' को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर Fighter एक्टर ऋतिक रोशन भी खुशी से झूम उठेंगे