विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Don प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे मलाइका अरोड़ा, जावेद अख्तर सहित कई सितारे

Published: Sat, 18 May 2024 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2024 02:14 PM (IST)

Ritesh Sidhwanis Mother Passes Away फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन में कई बेहतरीन और बड़ी फिल्मों ...और पढ़ें

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन
प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ritesh Sidhwani's Mother Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां लीलू सिधवानी का निधन हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। 

रितेश सिधवानी की मां का निधन

सामने आई जानकारी के अनुसार, बीती शाम रितेश सिधवानी की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट थीं। रितेश सिधवानी की मां की डेथ की खबर सामने आने के साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कई सेलेब्स ने अस्पताल जाकर ही रितेश सिधवानी को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर डायरेक्ट अस्पताल पहुंचे। फिल्म फ्रैटर्निटी से वह सबसे पहले कपल रहे, जो अस्पताल पहुंचे।

इसके अलावा जावेद अख्तर, प्रोड्यूसर राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एक्टर चंकी पांडे, मलायका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, शरमन जोशी भी रितेश की दुख की घड़ी में शामिल में शामिल होने के लिए पहुंचीं।

अमृता अरोड़ा के साथ पहुंचीं मलाइका

यहां होगी लास्ट राइट्स

पिंकवाला की रिपोर्ट में बताया गया है कि रितेश सिधवानी की मां का अंतिम संस्कार सांताक्रूज क्रिमेटोरियम में होगा। 

यह भी पढ़ें: Gurucharan Singh: 25 दिन बाद घर लौटे 'रोशन सिंह सोढी', 'तारक मेहता...' एक्टर ने बताया इतने दिनों तक कहां थे गायब

बता दें कि परिवार की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें लीलू सधवानी के निधन की जानकारी दी गई। उनका निधन 17 मई की शाम को हुआ था। आज यानी 18 मई को क्वॉन्टम पार्क में प्रेयर मीट रखी गई है। शाम 4:30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। 

रितेश सिधवानी वर्क फ्रंट

रितेश सिधवानी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनके प्रोडक्शन की 'मडगांव एक्सप्रेस' रिलीज हुई थी। इस मूवी को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया था। रितेश सिधवानी ने 'डॉन', 'फुकरे 3' जैसी कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। 

यह भी पढ़ें: Housefull 5 से हुई इस एक्टर की छुट्टी, मल्टीस्टारर फिल्म में अब नहीं करेंगे काम, हाथ में था मुख्य किरदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।