Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के लिए नीतू कपूर ने की थी 'सीक्रेटली प्रे', पूरी होते ही किया खुलासा

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 02:06 PM (IST)

    Neetu Kapoor Post रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर बने तो आलिया बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजी गई। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई इस कपल को बधाई देत ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credit Instagram)
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Neetu Kapoor Post: शनिवार और रविवार 69वें फिल्मफेयर अवार्ड के नाम रही। इस रेड कार्पेट नाइट को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। इस दौरान बेस्ट फिल्म से लेकर एक्टर और एक्ट्रेस को अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान बॉलीवुड का फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लोगों का दिल जीता और साथ ही साथ बेस्ट एक्टर्स का अवॉड भी।

    रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर बने तो आलिया बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजी गई। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई इस कपल को बधाई देता नजर आ रहा हैं। कपूर और भट्ट परिवार में सेलिब्रेशन का माहौल है। इसी बीच  रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की स्टार सासू मां यानी नीतू कपूर इस कपल को विश किया है।

    यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2024: रणबीर और आलिया ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर का अवॉर्ड , कपूर परिवार में हुआ डबल सेलिब्रेशन

    नीतू कपूर का खास पोस्ट

    रणबीर और आलिया की जीत के बाद नीतू कपूर इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए। अपने बच्चों को बधाई दी है। नीतू कपूर ने लिखा है, 'मैंने सीक्रेटली प्रे की थी साल 2019 की इतिहास फिर दोहराया जाए। साल 2019 में रणबीर को फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था और अब यह दोबारा हुआ। आप दोनों को बधाई, प्राउड वेरी वेरी प्राउड, एनिमल व रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।

    View this post on Instagram

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    पांच साल पहले भी हुई थी दोनों की जीत

    यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2024: 'एनिमल' के प्यार में डूबीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ Jamal Kudu पर किया डांस

    बता दें, साल 2019 में भी इस कपल ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। आलिया को फिल्म राजी के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया था और रणबीर कपूर का फिल्म संजू के लिए ये अवॉर्ड मिला था। उन दिनों ये कपल रिलेशनशिप में था। तो वहीं अब पति-पत्नी के तौर पर ये अवॉर्ड जीता। 

    खबरें और भी