Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare Awards 2024: 'एनिमल' के प्यार में डूबीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ Jamal Kudu पर किया डांस

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:47 AM (IST)

    Filmfare Awards 2024 रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor )को एनिमल (Animal) के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स से नवाजा गया। वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को रॉकी और ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जमाल कुडू पर किया डांस, (X Image)
    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जमाल कुडू पर किया डांस, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 28 जनवरी को फिल्मफेयर का शानदार आगाज किया गया। इस बार मुंबई की जगह इवेंट गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। जहां बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। इस खास शाम से सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बटोर रहे हैं।

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए 2024 का फिल्मफेयर बेहद खास रहा, क्योंकि दोनों ने सबसे टाइटल अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- Animal OTT Release: बस चंद घंटों में OTT पर वार करेगा 'एनिमल', कन्फर्म हुई रिलीज, जानें- कब और कहां होगी स्ट्रीम

    रणबीर ने स्टेज पर किया परफॉर्म

    रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स से नवाजा गया। वहीं, आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा रणबीर कपूर ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया। जहां आलिया भट्ट ने भी उनका साथ दिया।

    एनिमल की ग्रैंड एंट्री

    रणबीर कपूर उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जो स्टेज पर कम  ही परफॉर्म करते हैं। ऐसे में इस बार फिल्मफेयर में उनका डांस करना फैंस का ध्यान खींच रहा है। रणबीर कपूर ने एनिमल लुक में मशीन गन की रेपलिका के साथ इवेंट में ग्रैंड एंट्री की। इसके साथ उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस शुरू की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Filmfare (@filmfare)

    आलिया- रणबीर का जमाल कुडू

    रणबीर कपूर ने एनिमल के हिट सॉन्ग जमाल कुडू पर भी डांस किया। इस दौरान एक्टर स्टेज से उतरकर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के पास आए और उन्होंने भी पति के साथ जमाल कुडू का हुक स्टेप किया। इसके बाद रणबीर ने अपनी लेडी लव को किस भी किया। अब इवेंट से रणबीर और आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Filmfare (@filmfare)

    किसे मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ?

    फिल्मफेयर में इस साल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों और आर्टिस्ट की बात करें, सबसे ज्यादा चर्चा 12वीं फेल हुई। पूरी शाम इस फिल्म के नाम रही और अंत में 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला।

    यह भी पढ़ें- 69th Filmfare Awards Winners List: रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस, 12th फेल बेस्ट फिल्म

    कौन बना बेस्ट डायरेक्टर ?

    विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)- विनर

    अमित राय (ओएमजी 2)

    एटली (जवान)

    करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

    सिद्धार्थ आनंद (पठान)

    बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

    जोरम (देवाशीष मखीजा)- विनर

    12वीं फेल (विधु विनोद चोपड़ा)

    भीड़ (अनुभव सिन्हा)

    फराज (हंसल मेहता)

    सैम बहादुर (मेघना गुलजार)

    थ्री ऑफ अस (अविनाश अरुण घावरे)

    ज्विगाटो (नंदिता दास)

    बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

    विक्रांत मैसी (12वीं फेल)- विनर

    अभिषेक बच्चन (घूमर)

    जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)

    मनोज बाजपेयी (जोरम)

    पंकज त्रिपाठी (ओएमजी)

    राजकुमार राव (भीड़)

    विक्की कौशल (सैम बहादुर)