Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare Awards Winners 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में '12वीं फेल' का दबदबा, इन 4 कैटेगरीज में सबको छोड़ा पीछे

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 11:36 AM (IST)

    Filmfare Awards Winners 2024 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में स्टार्स के साथ ही कई फिल्मों का भी जलवा देखने को मिला। सितारों से सजी इस शाम में करीना कपूर ...और पढ़ें

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024. फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024. फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में विनर्स की घोषणा
    2. '12वीं फेल' ने चार कैटेगरीज में मारी बाजी
    3. सितारों से सजी रही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Filmfare Awards Winners 2024: विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के डायरेक्शन में बनी फिल्म '12वीं फेल' रिलीज के इतने महीनों बाद भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। जिस किसी ने भी मूवी देखी, सबने स्टोरी लाइन से लेकर डायरेक्शन और प्लॉट तक की तारीफ की। एक्टर विक्रांत मेसी को लीड रोल में लेते हुए बनी '12वीं फेल' का जलवा 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी देखने को मिला। यहां फिल्म ने एक से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में '12वीं फेल' का दबदबा

    69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स रेड कार्पेट नाइट को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत 27 जनवरी से हुई थी और 28 जनवरी को अलग-अलग कैटेगरीज में पुरस्कार बंटे। इनमें एक्टर विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) की '12वीं फेल' का दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने चार कैटेगरीज में बाजी मारी है। 

    12वीं फेल को इन श्रेणी में मिला अवॉर्ड

    बेस्ट डायरेक्टर

    विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    नॉमिनेशन्स

    • आमिर राय (ओएमजी 2)
    • एटली (जवान)
    • करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
    • सिद्धार्थ आनंद (पठान)
    • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    बेस्ट फिल्म

    विनर- 12वीं फेल

    नॉमिनेशन्स

    • जवान
    • 12वीं फेल
    • ओएमजी 2
    • पठान
    • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    • 12वीं फेल
    • भीड़ फराज

    बेस्ट स्क्रीनप्ले

    विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    नॉमिनेशन्स

    • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
    • अमित राय (ओएमजी 2)
    • इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान, सुमित राय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा, सुरेश भंडारू (एनिमल)
    • श्रीधर राघवन (पठान)

    बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

    विनर- विक्रांत मेसी (12वीं फेल)

    नॉमिनेशन्स

    • अभिषेक बच्चन (घूमर)
    • जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
    • मनोज बाजपेयी (जोरम)
    • पंकज त्रिपाठी (ओएमजी 2)
    • राजकुमार राव (भीड़)
    • विक्की कौशल (सैम बहादुर)
    • विक्रांत मेसी (12वीं फेल)

    इन सितारों का भी रहा जलवा

    फिल्मेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 'एनिमल' के लिए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी जीती। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2024: रणबीर और आलिया ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर का अवॉर्ड , कपूर परिवार में हुआ डबल सेलिब्रेशन