यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस से चमकी इन कंटेस्टेंट्स की किस्मत, Salman Khan की फिल्मों में कर चुके हैं काम
Bigg Boss Contestants सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस को लेकर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म रहता है। बिग बॉस इतिहास के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे हैं जो फि ...और पढ़ें

HighLights
- फिल्मों में नजर आ चुके हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
- सलमान खान के फेवरेट रहे ये बिग बॉस के सदस्य
- फिल्मों में अजमा चुके हैं किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss Contestants In Salman Khan Movie: बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे मशहूर शो है। सलमान खान के इस टीवी शो को लेकर आए दिन सुर्खियों का बाजार काफी गर्म रहता है। शो के एक्स कंटेस्टेंट्स से जुड़ी से खबरें भी खूब चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
ऐसे में इस लेख में हम आपको उन फॉर्मर कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको सलमान खान के साथ उनकी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। आइए जानते हैं कि वो खुशकिस्मत कंटेस्टेंट्स कौन से हैं।
अश्मित पटेल (जय हो-2014)
'गदर 2' एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई और बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर आता है। दरअसल अश्मित बिग बॉस सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ चुके हैं। इसके बाद अश्मित पटेल सलमान खान की साल 2014 में आई फिल्म 'जय हो' में बतौर एक्टर नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में अस्मित ने सलमान खान के दोस्त की भूमिका निभाई।
.jpg)
सना खान (जय हो-2014)
अश्मित पटेल के अलावा सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में एक और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स नजर आईं, जिनका नाम सना खान है। सना बतौर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स सीजन 6 में दिखाई दे चुकी हैं। इस सीजन वह सलमान की फेवरेट भी रहीं, यही कारण है जो उनके सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला।
खबरें और भी
.jpg)
अरमान कोहली (प्रेम रतन धन पायो-2015)
बिग बॉस सीजन 7 में अपने शानदार खेल से हर किसी को प्रभावित करने वाले कंटेस्टेंट्स और एक्टर अरमान कोहली को भला कौन भूल सकता है। अरमान हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं। बिग बॉस 7 के बाद अरमान को सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम करने का अवसर मिला था। इस मूवी में अरमान ने निगेटिव रोल अदा किया।
.jpg)
नोरा फतेही (भारत-2019)
बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही आज के समय में किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा का नाम सलमान खान की शो बिग बॉस सीजन 9 से सामने आया। इस शो में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आने वाली नोरा फतेही ने सलमान खान के साथ साल 2019 में आई फिल्म 'भारत' में उनके साथ काम किया। इस मूवी में नोरा ने एक्टर सुनील ग्रोवर की पत्नी का रोल अदा किया।

शहनाज गिल (किसी का भाई किसी की जान- 2023)
साल 2019 में बिग बॉस सीजन 13 में शहनाज गिल ने बतौर कंटेस्टेंट्स फैंस को जमकर एंटरटेन किया। इस सीजन शहनाज सलमान खान की पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं।

आलम ये रहा कि 4 साल बाद शहनाज ने सलमान खान की इस साल आई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू भी किया। इतना ही नहीं आने वाले समय में शहनाज गिल कई मूवीज में काम करती दिखाई दे सकती हैं।