Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के साथ फिजिकल रिलेशन में आयशा खान? अभिषेक संग हुई ईशा की बातों ने उड़ाए सबके होश

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 03:23 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान का होस्टेड शो बिग बॉस 17 काफी कंट्रोवर्सी में रहता है। अक्सर मेकर्स या कंटेस्टेंट्स की वजह से शो सुर्खियों में बना रहता है। इन ...और पढ़ें

    File Photo of Munawar Faruqui and Ayesha Khan
    File Photo of Munawar Faruqui and Ayesha Khan

    HighLights

    1. आयशा और मुनव्वर को लेकर है चर्चा
    2. आयशा ने लगाया मुनव्वर पर चीटिंग का आरोप
    3. मुनव्वर के साथ फिजिकल होने का दावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारुकी की लाइफ का मानो तमाशा बन गया है। आयशा खान की एंट्री के बाद से वह लगातार यूजर्स और मेकर्स के निशाने पर बने हुए हैं। आयशा खान आए दिन उन्हें लेकर कुछ न कुछ ऐसा बताती हैं, जिससे वो लोगों की नजरों में बने रहते हैं। इस बार भी उनके बारे में कुछ ऐसा पता लगा है, जिसे सुन उनके फैंस कुछ हैरान-परेशान हो सकते हैं।

    मुनव्वर को लेकर आयशा ने बताए कई और राज

    आयशा ने मुनव्वर को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कॉमेडियन पर डबल डेटिंग के आरोप भी लगाए। मगर ऐसा लगता है कि मुनव्वर को लेकर सीक्रेट्स यहीं खत्म नहीं होने वाले। आयशा के सीने में उनके कुछ ऐसे राज दफन हैं, जिन्हें वह पत्ते दर पत्ता खोल रही हैं। मुनव्वर के बेटे के साथ न रहने का खुलासा करने के बाद उन्होंने एक और बात बताई। 

    फिजिकल हो चुके हैं मुनव्वर-आयशा?

    ईशा ने कहा कि आयशा ने उन्हें बताया कि वो और मुनव्वर फिजिकल रिलेशन में रह चुके हैं। ये बातें उन्होंने अभिषेक कुमार को बताईं। अभिषेक ने कहा कि नेशनल टीवी पर आयशा को इस तरह अपनी पर्सनल बातें शेयर नहीं करनी चाहिए। इसके बाद अभिषेक, मुनव्वर के पास जाते हैं और उन्हें ये बात बताते हैं। वह कहते हैं कि आयशा का दावा है कि वो और तुम इंटीमेट हो चुके हो। हालांकि, मुनव्वर इसे मानने से इंकार कर देते हैं।

    प्रिंस नरूला ने किया था समर्थन

    मुनव्वर की पर्सनल लाइफ को यूं नेशनल टेलीविजन पर लाने पर कई सेलेब्स ने मेकर्स पर नाराजगी जताई थी। इनमें प्रिंस नरूला का नाम भी शामिल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, ''फिर बोलते हैं क्यों बिग बॉस इस साल अच्छा चल रहा है। अगर तुम कंटेंट के लिए किसी की पर्सनल लाइफ का मजाक बना दोगे, तो कौन खेलेगा। जो खेल रहे विक्की, मुनव्वर और अभिषेक, उनकी धज्जियां उड़ा दी फिर कह रहे हो खेलो। पिछले कुछ सीजन से लोगो की पर्सनल लाइफ का मजाक बना कर देख लिया है। कोई आम इंसान इस डिप्रेशन में जा सकता है, गलत कदम उठा सकता है। शो है शो के तरह खेलवाओ।''

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 King: सबको पीछे छोड़ सलमान के शो का किंग बना ये कंटेस्टेंट, घर ले जाएगा 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी!