Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Aaryan के टॉप 5 गानों को सुनकर झूमकर करने लगेंगे डांस, यूट्यूब पर भी मिले लाखों व्यूज, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 10:02 PM (IST)

    Kartik Aaryan Top 5 Party Songs कार्तिक आर्यन का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उनकी फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस बीच हम आपके लिए उनक ...और पढ़ें

    Kartik Aaryan Top 5 Party Songs: कार्तिक आर्यन फिल्म कलाकार है।
    Kartik Aaryan Top 5 Party Songs: कार्तिक आर्यन फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan Top 5 Party Songs: कार्तिक आर्यन की 2 दिसंबर को फिल्म फ्रेडी रिलीज हो रही है इस फिल्म में उनके अलावा अलाया फर्नीचरवाला की अहम भूमिका है। कार्तिक आर्यन अपनी एक्टिंग के अलावा अपने शानदार डांस और गानों के लिए भी काफी फेमस है। खास बात यह है कि कार्तिक आर्यन के गाने आज के यूथ को काफी पसंद आते हैं। इसके चलते उनके गानों में न सिर्फ पार्टी थीम होती है बल्कि उनके गाने पार्टियों में जमकर बजाए भी जाते हैं। खास बात यह है कि उनके गानों को यूट्यूब पर भी लाखों की संख्या में रिकॉर्ड व्यूज मिलते हैं।

    दिल चोरी 

    कार्तिक आर्यन के गानों के टॉप 5 गाने की बात की जाए तो फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी के कई गाने शामिल है पहला गाना 'दिल चोरी' है। इस गाने को आप अक्सर पार्टियों में सुनते हुए देखेंगे। यह गाना कई बार शादियों में भी बजता है। यह एक पेपी पंजाबी नंबर है। इसे यूट्यूब पर भी लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का हुक स्टेप भी काफी सिंपल है। इसके चलते लोग इस गाने पर जमकर थिरकते हुए भी नजर आते हैं। 

    बम डिग्गी डिग्गी

    वहीं इसी फिल्म का दूसरा गाना 'बम डिग्गी डिग्गी' है। इस गाने में उनके अलावा सनी सिंह की भी अहम भूमिका है। वहीं यह भी एक पार्टी थीम गाना है, जिसे अक्सर पार्टियों में सुना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Mera Dil Ye Pukaare Aaja Song History: 50 साल पुराना गाना फिर लोगों की जुबान पर, बड़ी दिलचस्प है गाने की कहानी

    कोका कोला

    कार्तिक आर्यन का तीसरा पार्टी वाला गाना कोका कोला है। इस गाने में उनके अलावा कृति सेनन की अहम भूमिका थी। इस गाने को भी यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Salaam Venky में काजोल ने पहले काम करने से कर दिया था इनकार, अब सुनाई पूरी कहानी

    हां मैं गलत

    कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने फिल्म लव आजकल में साथ काम किया था। इस फिल्म का गाना 'हां मैं गलत' है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आता है। यह भी एक पार्टी नंबर है। इस पर कई बार फैंस को डांस करते हुए देखा जा सकता हैं।

    भूल भुलैया 2 टाइटल ट्रैक

    कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। यह भी अक्सर पार्टियों की शान बढ़ाता है। इस पर लोग जमकर थिरकते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा सोनू के टीटू की स्वीटी का 'कौन नचदी' और लुका छुपी फिल्म का 'तू लॉन्ग मैं लाची' भी शामिल है।

    खबरें और भी

    कार्तिक आर्यन गानों के मामले में काफी लकी रहे हैं

    कार्तिक आर्यन गानों के मामले में काफी लकी रहे हैं। उनकी फिल्मों की खासियत उनके सुपरहिट गाने भी रहे हैं। इसके चलते वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। इस वर्ष उनकी रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया था जो कि 2022 की बॉलीवुड की कुछेक सुपरहिट फिल्मों में से एक है।