Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड और ऑस्कर विजेताओं का संगम: नमित मल्होत्रा की Ramayana से दुनिया देखेगी 'हमारे राम', रचेगी नया इतिहास

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:02 PM (IST)

    नमित मल्होत्रा की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायणम' (Ramayana) बड़े पर्दे पर आने को तैयार है, लेकिन कैसे उन्होंने एक फिल्म में हॉलीवुड के दिग्गजों को शामि ...और पढ़ें

    ग्लोबल सिनेमा में दिखेंगे 'हमारे राम'

    ग्लोबल सिनेमा में दिखेंगे 'हमारे राम'

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अंकित सिंह तोमर, नई दिल्ली। हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, हमारा सच और हमारा इतिहास... सबसे भव्य और महाकाय अध्याय अब सिनेमाई पर्दे पर अवतरित होने जा रहा है। बड़े पर्दे पर उतरने वाली इस दिव्य महागाथा का नाम है 'रामायणम'। जी हां, वो महागाथा जो हमारे रग-रग में बसी हुई है। मशहूर निर्माता नमित मल्होत्रा का ये बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिस पर वो सालों से काम कर रहे हैं।

    वहीं रामायणम का नितेश तिवारी निर्देशन कर रहे है। अब इन दो दिग्गजों के मार्गदर्शन में आकार ले रही यह फिल्म महज एक सिनेमा नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभव है, जो जल्द ही पूरी दुनिया के सामने होगा। मगर कैसे नमित मल्होत्रा ने फिल्मी रूप ले रहे इस महाकाव्य को ग्लोबल सिनेमा तक पहुंचाने की ठानी है, आज बात इसी की...

    दमदार है रामायण की पहली झलक

    हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मगुरूओं को बुलाया गया। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), सई पल्ली, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे समेत कई सितारे यहां पहुंचे। इस एक्सक्लूसिव ट्रेलर लॉन्च का मुझे भी साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    WhatsApp Image 2026-07-24 at 3.08.08 PM (7)

    यकीन मानिए, फिल्म की यह पहली झलक भारतीय सिनेमा के एक ऐसे अभूतपूर्व और अकल्पनीय स्वरूप को उजागर करती है, जिसे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। रामायण के ट्रेलर का हर फ्रेम ये बताने के लिए काफी है कि मेहनत और लगन से जब कोई कार्य किया जाता है तो सफलता निश्चित मिलती है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-24 at 3.08.08 PM (6)

    ट्रेलर लॉन्च पर कुछ ही चुनिंदा लोगों को बुलाया गया, जिन्होंने ट्रेलर देखा। मैंने जब फिल्म का ट्रेलर देखा तो फिर चाहे वो रावण बने यश हों या फिर राम बने रणबीर कपूर या फिर सीता बनीं सई पल्ली हों या फिर लक्ष्मण के रूप में पर्दे पर उतरे रवि दुबे हों, हर झलक कमाल है, बेमिसाल है।

    ग्लोबल सिनेमा तक कैसे पहुंचेगी रामायण

    रामायण (Ramayana) का बजट करीब 4 हजार करोड़ बताया जा रहा है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) दो हिस्सों में ला रहे हैं, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, पर सवाल यह है कि आखिरकार ग्लोबल सिनेमा तक भारतीय सिनेमा के महाकाव्य को पहुंचाया कैसे जाएगा।

    WhatsApp Image 2026-07-24 at 3.08.08 PM

    आइए फिर कुछ बिंदुओं के जरिए इसे भी समझते हैं कि कैसे नमित मल्होत्रा ने वो कर दिखाया है, जो इससे पहले भारतीय सिनेमा में कोई और नहीं कर पाया। मतलब आसान शब्दों में इसे समझा जाए तो यह कहा जा सकता है कि ग्लोबल सिनेमा को नमित मल्होत्रा ने एक ही फिल्म में असेंबल (एकत्रित) किया है।

    Namit we

    हंस जिमर (संगीत):

    फिल्म का संगीत किसी और ने नहीं बल्कि हंस जिमर ने तैयार किया है। हंस जिमर हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकारों में से एक हैं। उनका म्यूजिक कमाल का है। ग्लेडिएटर, इंटरस्टेलर, इंसेप्शन, ड्यून पार्ट 2 समेत कई बड़ी फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया है।

    अब वही हंस जिमर (Hans Zimmer) रामायण में भी ए.आर. रहमान के साथ मिलकर संगीत तैयार कर रहे हैं और हंस जिमर ने ही फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है, जिसकी एक झलक आपको रामायण के म्यूजिक में सुनाई दे चुकी है।

    Hans zimmer

    टेरी नोटरी (मोशन कैप्चर डायरेक्टर):

    रामायण से एक और हॉलीवुड का बड़ा नाम जुड़ा है। फिल्म में टेरी नोटरी (Terry Notary) भी अपना सहयोग दे रहे हैं। टेरी हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोॉर्डिनेटर, मूवमेंट कोच और एक्टर हैं। नितेश तिवारी की रामायण में वह एक्टिंग करते तो नहीं नजर आएंगे, लेकिन इस फिल्म से जुड़े एक्शन सीक्वेंस और मोशन कैप्चर को वह डायरेक्ट करेंगे। टेरी नोटरी ने 'अवतार', 'अवेंजर्स' और 'द प्लेनेट ऑफ द एप्स' जैसी फिल्मों में मोशन कैप्चर परफॉर्मर के तौर पर काम किया है।

    Terry

    डीएनईजी (DNEG-VFX):

    फिल्म रामायण के जितने भी वीएफएक्स सीन्स आपने अबतक फिल्म की कुछ झलकियों में देखे हैं, असल में उसकी जिम्मेदारी हॉलीवुड की सबसे बड़ी कंपनी डीएनईजी संभाल रही है। 8 बार ऑस्कर जीतने वाली ये वीएफएक्स कंपनी अब रामायण का वीएफएक्स तैयार कर रही है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड लेवल का ब्रिटिश विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) एनिमेशन और स्टीरियो कन्वर्जन स्टूडियो का नाम DNEG है। इसके सीईओ खुद नमित मल्होत्रा ही हैं, जो रामायण को बना रहे हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-24 at 3.08.08 PM (5)

    डेन ग्लास (VFX सुपरविजन):

    वीएफएक्स को सुपरवाइज करने की जिम्मेदारी डेन ग्लास को दी गई है। डेन हॉलीवुड का जाना माना नाम हैं और वह रामायण में वीएफएक्स सुपरवाइज (VFX Supervisor) करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि, डेन ग्लास (Dan Glass) ने 'बैटमैन बिगिन्स' और 'मैट्रिक्स' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है।

    Dan

    विलियम हॉय (एडिटिंग):

    रामायण में एक और बड़ा नाम फिल्म से जुड़ा हुआ है और यह नाम है विलियम हॉय (william hoy) का। जी हां, ऑस्कर नॉमिनेटेड विलियम फिल्म रामायण की एडिटिंग का काम संभाल रहे हैं। विलियम हॉय को सुपरमैन, द बैटमैन, वॉर फॉर द प्लेनेट ऑफ एप्स (ऑस्कर नॉमिनेटेड), वॉचमैन और 300 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें हॉलीवुड सिनेमा में करीब 38 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है।

    William

    गाय नॉरिस (एक्शन कॉरियोग्राफर):

    फिल्म में एक तरफ जहां एक्शन टीम में टेरी नॉटरी हैं, तो वहीं दूसरी ओर गाय नॉरिस (Guy Norris) भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म में भगवान राम और रावण यानि रणबीर-यश के बीच के एक्शन सीक्वेंस उनकी देख-रेख में शूट हो रहे हैं। बीते दिनों ही मुंबई में शूटिंग के दौरान उन्हें देखा भी गया था। गाय नॉरिस (Guy Norris) एक प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर और एक्शन कोरियोग्राफर हैं। उन्हें 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' (Mad Max: Fury Road) के लिए जाना जाता है।

    guy norris

    इसके अलावा फिल्म को आईमैक्स (IMax) में शूट किया गया है। इसके अलावा भी कई हॉलीवुड के जाने-माने नाम फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं। फिल्म को ग्लोबल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। वाल्मीकि रामायण पर बनी इस फिल्म में रामगाथा को देखने के लिए हर कोई उत्सुक है।

    WhatsApp Image 2026-07-24 at 2.51.41 PM

    यकीनन फिल्म का ट्रेलर जब आएगा तब शायद आप इस बात को अच्छे से समझ पाएंगे और ट्रेलर कुछ ही दिनों में आपके सामने होगा। नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के इन दिग्गजों को एक फिल्म में लेकर हॉलीवुड को ही चौंका दिया है। खैर फिलहाल तो आप फिल्म की रिलीज का इंतजार कीजिए, फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली 2026 को रिलीज होने जा रहा है, जब ग्लोबल सिनेमा में दिखेंगे 'हमारे राम'।

    (Note: इस लेख में ली गई जानकारी गूगल अथवा फिल्म के ऑफिशियल पेज और बाकी रिपोर्ट्स के आधार पर ली गई है।) 

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana के लिए रणबीर ने किया था एक बड़ा बदलाव, 'राम' के किरदार को बताया सबसे ज्यादा चैलेंजिंग

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana को मिल गया 'जटायु'! अमिताभ बच्चन नहीं, ये दिग्गज अभिनेता करेगा 'रावण' के साथ युद्ध