Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अरे तो पंडित को पुजारी...' Ghooskhor Pandat Controversy में कूदे अनूप जलोटा, दे डाली बड़ी सलाह

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 09:37 PM (IST)

    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके कारण नेटफ्लिक्स ने इसका टीजर हटा दिया है। 'पंडत' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई जा ...और पढ़ें

    घूसखोर पंडत को लेकर क्यों हो रहा बवाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    घूसखोर पंडत को लेकर क्यों हो रहा बवाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandat) को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस वजह से नेटफ्लिक्स ने इसका टीजर भी वेबसाइट से हटा दिया। दरअसल लोगों को पंडत शब्द से आपत्ति है जिसकी वजह से इसको लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है।

    अनूप जलोटा ने क्या दिया सुझाव

    भोपाल से इसको लेकर कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए। वहीं लखनऊ में इसको लेकर एफआईआर भी फाइल हुई है। समाज का एक वर्ग इससे खास नाराज है और अब इस लड़ाई ने कानूनी और राजनीतिक मोड़ ले लिया है। पंडत शब्द के इस्तेमाल को अपमानजनक बताया गया। अब इस लहर में मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने फिल्म के टाइटल पर न सिर्फ आपत्ति जताई है, बल्कि मेकर्स को नया नाम सुझा दिया है। अनूप जलोटा ने कहा है कि मेकर्स को 'घूसखोर पंडत' टाइटल को बदलकर 'घूसखोर पुजारी' कर देना चाहिए क्योंकि पुजारी कोई धर्म या जाति नहीं है, बल्कि कोई भी पूजा करने वाले व्यक्ति पुजारी हो सकता है।

    Manoj (12)

    यह भी पढ़ें- Ghooskhor Pandat Row: बढ़ते विवाद के बीच Netflix ने उठाया बड़ा कदम, मनोज बाजपेयी की फिल्म का हटाया टीजर

    जाति को नाराज करना गलत

    अनूप जलोटा ने कहा, “पंडित एक जाति और धर्म से जुड़ा शब्द है। किसी जाति को घूसखोर कहना गलत है। अगर टाइटल ‘घूसखोर पुजारी’ कर दिया जाए, तो पुजारी कोई भी हो सकता है…मैं, आप या कोई और।” उन्होंने आगे कहा कि पुजारी कोई एक समुदाय नहीं है, बल्कि जो भी पूजा करता है वही पुजारी कहलाता है। ऐसे में टाइटल बदलने से कई लोगों की नाराजगी खत्म हो सकती है और फिल्म को लेकर बनी मुश्किलें भी आसान हो जाएंगी।

    Manoj (13)

    बता दें कि टीजर रिलीज के बाद से कई सामाजिक और सामुदायिक संगठनों ने भी फिल्म पर आपत्ति जताई है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते आक्रोश ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, जिसके चलते तुरंत एक्शन लेना पड़ा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम से हिंदू बन जाएं, काम मिलने...'AR Rehman के बयान के बाद अनूप जलोटा ने दी सिंगर को सलाह