Ghooskhor Pandat Row: बढ़ते विवाद के बीच Netflix ने उठाया बड़ा कदम, मनोज बाजपेयी की फिल्म का हटाया टीजर
Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद काफी गरमा गया है। 'ब्राह्मण समुदाय' का कहना है कि फिल्म के टाइटल से पं ...और पढ़ें
-1770381846148_m.webp)
नेटफ्लिक्स ने हटाया 'घूसखोर पंडत' का टीजर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच, हाल ही में निर्माता नीरज पांडे ने एक बयान जारी कर पंडितों की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी थी। फिल्म के टाइटल को लेकर 'ब्राह्मण समाज' और कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी।
संगठनों ने 'पंडित' जैसे सम्मानजनक शब्द के साथ 'घूसखोर' शब्द के इस्तेमाल करने को अपमानजनक बताया था। अब बढ़ते विवाद को देखते हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) ने 'घूसखोर पंडत' का टीजर भी हटा दिया है।
YouTube से हटाया गया 'घूसखोर' का टीजर
दरअसल, 'घूसखोर पंडत' के मेकर्स के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। महेंद्र चतुर्वेदी नामक शख्स की तरफ से दायर याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की गुजारिश की थी। फिल्म के मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मुंबई के एक वकील की तरफ से लीगल नोटिस भी भेजा गया था और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें- फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्माता और नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, मेरठ चलचित्र सोसाइटी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
मध्य प्रदेश सहित कई शहरों में फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। बढ़ते विवाद और लीगल नोटिस के बाद, अब नेटफ्लिक्स ने फिल्म का टीजर अपने YouTube अकाउंट और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है।
मनोज बाजपेयी ने शेयर किया पोस्ट
'घूसखोर पंडत' पर हो रहे विवाद के बाद मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा, "लोगों ने जो भी चिंता जताई और भावनाएं व्यक्त की हैं, मैं उनका आदर करता हूं और उसे सीरियसली लेता हूं। अगर आप किसी चीज का हिस्सा हों और वह किसी को हर्ट करती है, तो थोड़ा रुक जाना चाहिए और सुनना चाहिए।"
खबरें और भी

उन्होंने आगे लिखा, "एक एक्टर के तौर पर मैं किसी भी फिल्म से उसके किरदार और कहानी के माध्यम से जुड़ता हूं। मेरे लिए, मैं फिल्म में एक व्यक्ति की गलतियां और उनके आत्मबोध को दर्शा रहा हूं। इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है। मैंने नीरज पांडे के साथ जितना भी काम किया है, उस अनुभव से बस यही कहना चाहता हूं कि वह फिल्मों को लेकर हमेशा गंभीर और सतर्क रहे हैं।"