Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Google Most Searched Asian 2022: सिद्धू मूसेवाला टॉप 3 में तो कटरीना कैफ बनीं मोस्ट सर्च्ड इंडियन एक्ट्रेस

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 06:21 PM (IST)

    Google Most Searched Asian 2022 गूगल ने 2022 की मोस्ट सर्च्ड एशियन की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत से दिवंगत सिद्धू मूसेवाला तीसरे नंबर पर ह ...और पढ़ें

    Google Most Searched Asian 2022: गूगल ने मोस्ट सर्च्ड एशियन की लिस्ट जारी कर दी है।
    Google Most Searched Asian 2022: गूगल ने मोस्ट सर्च्ड एशियन की लिस्ट जारी कर दी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Google Most Searched Asian 2022: गूगल की ओर से टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला तीसरे नंबर पर है। वहीं लता मंगेशकर पांचवें नंबर पर हैं। सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर क्रमशः कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा है। वहीं दसवें नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली है। 

    कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव गूगल मोस्ट सर्च एशियन की लिस्ट में पहले नंबर पर है

    कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव गूगल मोस्ट सर्च एशियन की लिस्ट में पहले नंबर पर है। इस बैंड के फैंस पूरी दुनिया में है और उनके गाने सभी को पसंद आते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जंगकुक है। चौथे नंबर पर जिमिन है और छठे नंबर पर लिसा है। 2022 जल्द खत्म होने वाला है। सभी लोग अपने आगामी नए वर्ष को लेकर रिजोल्यूशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sidhu Moosewala (ਮੂਸੇ ਆਲਾ) (@sidhu_moosewala)

    यह भी पढ़ें: Kartik Aryan से मिलने के लिए बेचैन फैन के निकले आंसू, वायरल हुआ वीडियो

    गूगल ने मोस्ट सर्च्ड एशियन 2022 की सूची जारी की है

    गूगल ने इस बीच मोस्ट सर्च्ड एशियन 2022 की सूची जारी की है। इसमें सारा अली खान, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर जैसे एक्ट्रेस का भी नाम है लेकिन टॉप टेन में जीवित भारतीय एक्ट्रेस में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का ही नाम है। आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। वह हाल ही में एक बेटी की मां भी बनी है। उन्होंने रणबीर कपूर से इसी वर्ष शादी भी की है। वह जल्द करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह की अहम भूमिका होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill अपने सपने पूरे करने के लिए घर से थीं भागी, पेरेंट्स को लेकर किया नया खुलासा

    आलिया भट्ट बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आनेवाली है

    आलिया भट्ट बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आनेवाली है। कटरीना कैफ सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में नजर आनेवाली है। वहीं प्रियंका चोपड़ा लव अगेन में नजर आएंगी। वहीं वह वेब सीरीज सिटाडेल में भी नजर आएंगी। इसके पहले गूगल ने 2022 से जुड़ी कई फिल्मों और वेब सीरीज की भी सूची जारी की थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)