Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Aryan से मिलने के लिए बेचैन फैन के निकले आंसू, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 05:40 PM (IST)

    Kartik Aryan Fan Crying Video फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें अपनी एक फैन के साथ फोटो खिंचाते हु ...और पढ़ें

    Kartik Aryan Fan Crying Video: कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता है।
    Kartik Aryan Fan Crying Video: कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aryan Fan Crying Video: फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को हाल ही में दिल्ली में स्पॉट किया गया। इस अवसर पर उनसे मिलने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक लड़की भावुक हो गई और उनसे फोटो खिंचवाने के लिए जिद करने लगी। वहीं उसकी आंखों से आंसू बह निकले। कार्तिक आर्यन से यह देखा नहीं गया। उन्होंने उस लड़की को अपने पास बुलाया और गाड़ी में बैठे-बैठे ही फोटो क्लिक कराई। इस दौरान लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है।

    कार्तिक आर्यन की वीडियो फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है

    कार्तिक आर्यन की वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए पागल फैन की भीड़ जमा हो गई। इस अवसर पर एक लड़की के आंसू बह निकले। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ है। विरल की वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने लिखा है, 'कार्तिक आर्यन के लिए अलग लेवल का पागलपन है।' एक ने लिखा है, 'यह कोई नई बात नहीं है। यह बहुत अच्छा मिलता है।' एक ने लिखा है, 'क्या बात है कार्तिक भाई।' वहीं एक ने लिखा है, 'कौन है यह लोग कहां से आते हैं।'

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill अपने सपने पूरे करने के लिए घर से थीं भागी, पेरेंट्स को लेकर किया नया खुलासा

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं

    कार्तिक आर्यन जल्द फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन की अहम भूमिका होगी। वह इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है। इस बीच कार्तिक आर्यन की 2022 में फिल्म भूल भुलैया 2 धमाका और फ्रेडी रिलीज हुई है। जहां भूलभुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। वहीं धमाका और फ्रेडी ओटीटी पर रिलीज हुई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने जैकलिन फर्नांडिज के खिलाफ मानहानि का केस करने के बाद शेयर किया नोट, कहा- मेरी परवरिश...

    कार्तिक आर्यन का अफेयर सारा अली खान के साथ था

    कार्तिक आर्यन इन दिनों सिंगल है। उनका पिछली बार अफेयर सारा अली खान के साथ था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, तब से वह सिंगल है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)