Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं कोई साधु नहीं हूं जो...', Govinda और सुनीता आहूजा को लेकर उड़ रही अफवाहों ने तोड़ा बेटी टीना का दिल?

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 05:49 PM (IST)

    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर लगातार मीडिया में आ रही खबरों पर बेटी टीना आहूजा ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि ये बातें उन्हें कितना अफेक्ट ...और पढ़ें

    गोविंदा-सुनीता की अफवाहों ने तोड़ा बेटी का दिल/ फोटो- Instagram

    गोविंदा-सुनीता की अफवाहों ने तोड़ा बेटी का दिल/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. गोविंदा-सुनीता की अफवाहों से तंग हुईं बेटी टीना

    2. फैमिली के बारे में ऐसी बातें पहुंचाती हैं उन्हें दुःख

    3. टीना आहूजा ने कहा- मोटी चमड़ी बनना पड़ता है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा संग अपनी शादी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कपल के तलाक के रूमर्स और गोविंदा के अफेयर की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा था। लगातार पत्नी के आरोपों के बाद गोविंदा के सब्र का बांध टूट गया था।

    अब हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर लगातार मीडिया में आ रही खबरों पर टीना आहूजा का दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि यह सब सहना उनक लिए कितना मुश्किल हो जाता है। 

    मैं बचपन से यही देखती आई हूं-टीना आहूजा

    टीना आहूजा ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत करते हुए गोविंदा और मां सुनीता को लेकर फैल रहे रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए कहा,

    "यह सब मैं बचपन से देख रही हूं, पहले ये सब मैगजीन में छपता था। इसके बाद वह इंटरनेट पर आ गया और अब ये इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आ चुका है। देखो मैं भी एक इंसान हूं, जब कोई बात सच न हो और उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाए, तो वह आपको और फैमिली को परेशान तो करती हैं। कहीं से भी सनसनी खेज लेकर एक कहानी बना दी जाती है। मैं कोई साधू तो नहीं हूं, जो कंभी इन चीजों से अफेक्ट न होऊं। यह चीजें परेशान करने वाली हैं, लेकिन मैं ये बात अच्छे से समझती हूं कि जब आप इंडस्ट्री से आते हैं, तो आपको मोटी चमड़ी बनना पड़ता है। जब आपको सच्चाई पता है, जब उस नीव के बारे में पता है, तो बेहतर होता है कि इस तरह की खबरों पर रिएक्ट न करें और न ही इसका असर हेल्थ पर होने दें।"

    _ (24)

    यह भी पढ़ें- Govinda के सिर पर नहीं हैं असली बाल, पत्नी ने मजे-मजे में खोल दी पोल; हेयर पेंच लगाते हैं 'राजा बाबू'!

    लगातार पत्नी के बयानों से घुट रहा था गोविंदा का दम

    जिस तरह से सुनीता आहूजा मीडिया में गोविंदा के करियर से लेकर पति की पर्सनल लाइफ के बारे में बार-बार बोल रही थीं, उसके बाद तंग आकर 2026 जनवरी में सुपरस्टार ने उन्हें ये चेतावनी दे दी थी कि वह बार-बार मीडिया में बयानबाजी करके उन्हें सफोकेट न करें। इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी दावा किया था कि उनके खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री और पर्सनल लाइफ में एक बड़ी साजिश चल रही है, जिसका हिस्सा अनजाने में उनकी पत्नी सुनीता और भांजे कृष्णा भी बन गए हैं।

    _ (25)

    दरअसल, सुनीता ने पब्लिकली पॉडकास्ट में यह दावा किया था कि गोविंदा का किसी न्यूकमर लड़की के साथ अफेयर चल रहा है, जो सिर्फ पैसे के लिए उनके साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वह यशवर्धन के बॉलीवुड डेब्यू और करियर में कोई मदद नहीं कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- जब Govinda ने सरकाई थी खटिया, सिनेमाघरों में मच गया था बवाल; अश्लील गाने ने शादियों में उड़ाया था गर्दा

    खबरें और भी