विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब Govinda ने सरकाई थी खटिया, सिनेमाघरों में मच गया था बवाल; अश्लील गाने ने शादियों में उड़ाया था गर्दा

Published: Sat, 13 Jun 2026 06:18 PM (IST)

कुमार सानू (Kumar Sanu) का 32 साल पुराना गाना बहुत विवादित रहा था। इसके लिरिक्स पर खूब बवाल मचा था। मगर आज भी यह कल्ट क्लासिक माना जाता है।

गोविंदा के अश्लील गाने पर मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

गोविंदा के अश्लील गाने पर मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. गोविंदा के गाने पर मचा था खूब बवाल

  2. 32 साल पहले हिट हो गया था गाना

  3. गीतकार को झेलनी पड़ी थी आलोचना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'खलनायक' के 'चोली के पीछे क्या है' (Choli Ke Peeche Kya Hai) गाने पर बवाल खत्म हुए कुछ समय ही बीता था कि 6 महीने के अंदर ही एक और फिल्म आ गई जिसके एक गाने को अश्लील बताकर खूब आलोचना की गई।

यह गाना गोविंदा (Govinda) की सुपरहिट फिल्म का था। न केवल गाने के बोल, बल्कि इसकी कोरियोग्राफी पर भी खूब बवाल मचा था। गाने को अश्लील बताया गया। गीतकार को भी आलोचना झेलनी पड़ी। हालांकि, बाद में इसे रिलीज तो किया गया और विवाद के बावजूद यह कल्ट सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार हो गया।

90s के अश्लील गाने पर मचा था बवाल

भले ही 90s के दौर में इस गाने को सुनकर लोग खूब भड़के हों, लेकिन लाख अश्लील गाना बताने के बावजूद इसे शादियों में खूब बजाया गया। यह चार्टबस्टर सॉन्ग बन गया और इसका क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है 1994 में रिलीज हुई डेविड धवन की फिल्म राजा बाबू (Raja Babu) का गाना 'सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे' (Ho Sarkay Leo Khattiya Jaada Lage) है।

गीतकार को मिली थी भर-भरकर आलोचना

यह गीत 90s के सबसे पॉपुलर सॉन्ग्स में से एक है। इस गाने को कुमार सानू (Kumar Sanu) और पूर्णिमा ने अपनी आवाज दी थी, जबकि लिरिक्स समीर अंजान (Sameer Anjan) ने लिखे थे। गाने के म्यूजिक का जिम्मा आनंद मिलिंद ने संभाला था। जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब इस पर काफी बवाल मचा था। जब समीर अंजान को इसके लिए आलोचना झेलनी पड़ी, तब उन्होंने इसे अश्लील तरीके से पेश किए जाने पर डेविड धवन पर नाराजगी जताई थी। 

यह भी पढ़ें- 1 दिन में लिखे 27 गाने, सलमान-शाह रुख को दिए Cult Songs... वो गीतकार जिसका नाम गिनीज बुक में है दर्ज

डायरेक्टर पर भड़के थे गीतकार

समीर अंजान ने बीबीसी के साथ बातचीत में 'सरकाई लियो खटिया' गाने के विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा था-

'सरकाई लो खटिया' उन म्यूजिशियन और डांसर की परंपरा से आया है जो गांव-गांव जाकर परफॉर्म करते थे। मैंने अपने बड़ों को यह पूरा गाना सुनते हुए देखा है और मैंने बस उस गाने को फिल्म के लिए दोबारा बनाया। मैंने इसे खुद नहीं लिखा था और मुझे नहीं लगा कि इसमें कुछ भी अश्लील था। हालांकि, डेविड धवन ने इसे जिस तरह से शूट किया, वह समस्या वाला था। उन्होंने इसे बहुत कामुक और अश्लील तरीके से फिल्माया, इसलिए लोगों को लगा कि यह डबल मीनिंग वाला गाना है।

 

समीर अंजान ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी अश्लील गाना नहीं लिखा, फिर भी लोग उन्हें इसके लिए आरोप लगाते हैं और आलोचना करते हैं। खैर, जो भी हो, आज 32 साल बाद भी यह गाना बहुत पॉपुलर है।

यह भी पढ़ें- 32 साल पुराना 'बेवफाई' का गाना, लिरिक्स लिखते हुए रो पड़े थे गीतकार; थिएटर्स में सिसक-सिसक कर रोई थी ऑडियंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।