Govinda की वजह से बेटी का बनने से पहले उजड़ा करियर, टीना आहूजा ने बताया क्यों मेकर्स नहीं करते उन्हें कास्ट?
गोविंदा की लाडली टीना आहूजा ने हाल ही में मां सुनीता और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के सामने ये खुलासा किया कि आखिर मेकर्स उन्हें कास्ट करने से क्यों घबरात ...और पढ़ें
-1781764737602_m.webp)
गोविंदा की वजह से नहीं मिल रहा टीना को काम/ फोटो- Instagram
HighLights
टीना आहूजा का फिल्मों में काम करने को लेकर छलका दर्द
गोविंदा की लाडली ने बताया क्यों नहीं मेकर्स दे रहे काम
गोविंदा को लेकर फिल्ममेकर को लगा रहता है ये डर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत को लेकर अक्सर लोगों का ये मानना होता है कि अगर कोई स्टारकिड है तो उसके लिए इस इंडस्ट्री में काम पाना आसान होता है। हालांकि, अभिनेता गोविंदा के दोनों बच्चों बेटी टीना आहूजा और बेटे यशवर्धन आहूजा के लिए इंडस्ट्री की राह आसान नहीं रही।
टीना ने साल 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन उसके बाद वह सिर्फ कुछ म्यूजिक वीडियो करके रह गई। उनके हिस्से कुछ खास फिल्में नहीं आईं। अब टीना ने खुद बताया है कि आखिरकार फिल्मकार उन्हें कास्ट करने से कतराते क्यों हैं?
गोविंदा के डर से नहीं देते थे काम
टीना हाल ही में रियलिटी सीरीज 'मां है ना' में सुनीता आहूजा के साथ नजर आईं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘मेरे सामने बस एक ही चुनौती थी कि कई फिल्मकार और कास्टिंग डायरेक्टर हमेशा मुझे कास्ट करने से कतराते थे। क्योंकि उन्होंने मेरे बारे में पहले से ही यह राय बना रखी थी कि वह (टीना) कभी लुक टेस्ट नहीं देगी, या वह कभी आडिशन के लिए नहीं आएगी। अगर गोविंदा जी सेट पर आकर कोई समस्या खड़ी कर दें तो? इसी सोच के कारण वे मुझे कास्ट करने से कतराते थे।"
यह भी पढ़ें- 'मैं कोई साधु नहीं हूं जो...', Govinda और सुनीता आहूजा को लेकर उड़ रही अफवाहों ने तोड़ा बेटी टीना का दिल?
![[image] - 47605](https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/06/18/template/image/[image]---47605-1781764904275.jpg)
पिता के स्टारडम की वजह से सुने ताने
इससे पहले साल 2025 में टीना आहूजा ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह जहां भी जाती हैं, लोग उनसे यही कहते हैं कि तुम्हारे घर में एक ही सुपरस्टार है, तुम उनसे क्यों नहीं सीखती हो? हालांकि, साल 2021 में टीना जब एक म्यूजिक वीडियो में आईं, तो उन्होंने पिता 'गोविंदा' से हटकर खुद के लिए एक अलग पहचान बनाई।
खबरें और भी
![[image] - 8492148](https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/06/18/template/image/[image]---8492148-1781764947898.jpg)
उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह कभी भी लोगों द्वारा स्टारकिड होने की वजह से दिए गए टैग्स से प्रभावित नहीं होती हैं। उन्हें करियर में जिस तरह का काम मिला है, उसे वह पूरी शिद्दत से करती गई हैं। आपको बता दें गोविंदा पिछले कुछ समय से लगातार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ -साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।