Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Govinda के बेटे ने शेयर की सिगरेट पीते हुए तस्वीर, फैंस बोले- पिता की इज्जत का ख्याल करो

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 06:15 PM (IST)

    गोविंदा के बेटे यशवर्धन अपने कूल लुक्स और चार्म से इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसकी वजह से फैंस उन्हे ...और पढ़ें

    गोविंदा के बेटे को फैंस ने किया ट्रोल
    गोविंदा के बेटे को फैंस ने किया ट्रोल

    HighLights

    1. गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे हैं यशवर्धन
    2. जल्द फिल्मों में करेंगे डेब्यू
    3. फैंस ने जताई फोटो पर नाराजगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन इन दिनों सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। दरअसल एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट इमेज शेयर की थी जिसकी वजह से गोविंदा के फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस मोनोक्रोम इमेज में यशवर्धन इंटेंस लुक में सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

    वैसे अगर आप ध्यान देंगे तो यश ने कैप्शन में नॉन स्मोकिंग वाला इमोजी लगाया है। हालांकि फैंस कहां इन सब चीजों पर ध्यान देने वाले। फैंस उनकी तस्वीर पर अपनी निराशा व्यक्त करने लगे। फोटो शेयर होने के तुरंत बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और यशवर्धन से अपने पिता की प्रतिष्ठा को "खराब" न करने के लिए कहने लगे।

    यह भी पढ़ें: थिएटर्स में फिर रिलीज हुई Govinda की हिट मूवी 'राजा बाबू', कॉमेडी सीन देखकर वरुण धवन की नहीं रुकी हंसी

    फैंस ने जताई नाराजगी

    एक यूजर ने कमेंट किया,एक यूजर ने लिखा,"अपने पिता की इज्जत इस तरह खराब मत करो." दूसरे ने कमेंट किया, “धूम्रपान मत करो भाई।” एक फैन ने यशवर्धन के लिए चिंता व्यक्त की और लिखा,"धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है सर।" एक अन्य टिप्पणी में लिखा गया, “नहीं, धूम्रपान नहीं,प्लीज सर हेल्थ के लिए खतरा है।”

    कब करेंगे डेब्यू?

    यशवर्धन आहूजा गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता मुंजाल के बेटे हैं। उनकी एक बहन भी है जिसका नाम नर्मदा 'टीना' आहूजा है। टीना ने 2015 में फिल्म सेकेंड हैंड हस्बैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं यशवर्धन 'आओ ट्विस्ट करें' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। साल 2023 में यह खबर आई थी कि फिल्म को खुद गोविंदा प्रोड्यूस करेंगे, लेकिन अभी तक डायरेक्टर का चुनाव नहीं हुआ है। फिल्म के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सेट पर कोड में बातें करते थे Govinda और David Dhawan, डायरेक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा