विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉरर कॉमेडी से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे Govinda के बेटे यशवर्धन, लापता लेडीज की एक्ट्रेस संग आएंगे नजर

Updated: Sat, 22 Aug 2026 04:49 PM (IST)

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा फिल्म 'हीरो की हॉररिन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सुनीता कुछ इस तरह के बयान देती हैं जिससे लगता है कि वो गोविंदा के साथ खुश नहीं हैं।

वहीं जब गोविंदा से इस बारे में पूछा जाता है तो वो बहुत ही बैलेंस होकर जवाब देते हैं। हालांकि सुनीता की लैंग्वेज पर उन्होंने जरूर सवाल उठाया। अब इस उठा-पटक के बीच फाइनली सुनीता और उनके बेटे यशवर्धन की फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

किस फिल्म से डेब्यू करेंगे यश?

एकता आर कपूर और अमर बुटाला ने अपनी नई फिल्म 'हीरो की हॉररिन'(Hero Ki Horrorine) लाने के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म 7 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी जिसके जरिए यशवर्धन बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया है। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने तहत तैयार किया गया है। शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला ने इसे प्रोड्यूस किया है।

हॉरर कॉमेडी होगी फिल्म

एकता कपूर ने पहले भी कई हॉरर-कॉमेडी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें 'भूत बंगला' भी शामिल है। 'हीरो की हॉररिन' में भी हॉरर और कॉमेडी का भरपूर मिश्रण होने का वादा किया गया है।

इस प्रोजेक्ट के साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। इसके अलावा 'लापता लेडीज' में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस नितांशी गोयल, यशवर्धन आहूजा के साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Govinda की दूसरी शादी के दावे पर आया मैनेजर का रिएक्शन, सुनीता आहूजा को लेकर कहा- 'उनके दिमाग में कुछ...'

यह भी पढ़ें- 'सुनीता को इसके लिए तैयार रहना..', दूसरी शादी को लेकर Govinda का बयान वायरल; बोले-'कुंडली में योग है'