विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govinda की दूसरी शादी के दावे पर आया मैनेजर का रिएक्शन, सुनीता आहूजा को लेकर कहा- 'उनके दिमाग में कुछ...'

Updated: Sat, 22 Aug 2026 08:57 AM (IST)

हाल ही में राखी सावंत के साथ कॉल पर बात करते हुए सुनीता आहूजा ने गोविंदा (Govinda) की दूसरी शादी ...और पढ़ें

गोविंदा की दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर का रिएक्शन।

गोविंदा की दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर का रिएक्शन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में, राखी सावंत ने पैप्स के सामने फोन पर सुनीता से बात की जिसमें उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा दूसरी शादी के प्लान में थे।

गोविंदा का नाम एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ समय पहले वह एयरपोर्ट पर साथ में दिखाई दिए थे, तब सुनीता ने एक्टर को शुगर डैडी बुलाया था। सुनीता ने तलाक का केस भी वापस ले लिया है और दावा किया है कि एक्टर दूसरी शादी के फिराक में थे।

सुनीता के दावे पर गोविंदा के मैनेजर का रिएक्शन

अब गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को खारिज किया है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, "मैं ये आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और ना ही होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और उनके दिमाग में कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा कि उन्होंने ऐसे दावे किए हैं।"

गोविंदा नहीं करना चाहते दूसरी शादी

मैनेजर का कहना है कि अगर गोविंदा दूसरी शादी करना चाहते तो वह खुद ही सुनीता आहूजा संग तलाक की पहल करते। उन्होंने कहा, "वे दोनों समझदार लोग हैं और जहां गोविंदा ने कभी भी सबके सामने सुनीता के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा, वहीं सुनीता ने ही निजी बातें सार्वजनिक की हैं।"

Govinda Second Marriage

प्रभावित हो रहे हैं बच्चे?

गोविंदा के मैनेजर ने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि वे दोनों अपने और अपने बच्चों की भलाई ही चाहते हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें क्या सूझा कि उन्होंने अपना फैसला (तलाक) वापस ले लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि चीजें ठीक हो जाएंगी। यह बच्चों की भलाई के लिए भी है, क्योंकि वे सच में इस सारी नेगेटिविटी से प्रभावित होते हैं।"

यह भी पढ़ें- दूसरी शादी करने वाले थे Govinda?, सुनीता आहूजा के एक फोन कॉल से मची सनसनी

यह भी पढ़ें- 'सुनीता को इसके लिए तैयार रहना..', दूसरी शादी को लेकर Govinda का बयान वायरल; बोले-'कुंडली में योग है'