सुपरस्टार थे Govinda के पापा, एक फिल्म ने डुबोया करियर; चॉल में काटे थे आखिरी दिन
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले गोविंदा के पिता भी सुपरस्टार थे। हालांकि एक फिल्म की वजह से उनका करियर डूब ...और पढ़ें
-1783066842323_m.webp)
सुपरस्टार थे गोविंदा के पिता
HighLights
सुपरस्टार थे गोविंदा के पिता
एक फिल्म ने डुबोया पूरा पैसा
गुमनामी में हुआ निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक में गोविंदा का करियर पीक पर था। 1986 में डेब्यू के बाद वे बॉलीवुड के आइकॉन बन गए जो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त डांस मूव्स और शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हुए।
लेकिन क्या आप जानते हैं गोविंदा (Govinda) के पिता अरुण कुमार आहूजा भी अपने जमाने के सुपरस्टार थे। वे एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार फिल्ममेकर भी थे।
यह भी पढ़ें- भोजपुरी 'नौटंकी' से निकला Govinda का ये ब्लॉकबस्टर गाना, 31 साल पहले आए कल्ट सॉन्ग को Kumar Sanu ने दी आवाज
सुपरस्टार थे गोविंदा के पिता
गोविंदा के पिता अरुण कुमार आहूजा (Arun Kumar Ahuja) 1940 और 1950 के दशक के जाने-माने अभिनेता और गायक थे। उन्होंने 1939 में रिलीज हुई फिल्म एक ही रास्ता (Ek Hi Raasta) से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों में लीड रोल और सपोर्टिंग रोल निभाया था।उन्हें महबूब खान मुंबई लेकर आए थे और उनकी ही फिल्म औरत उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक बनी।
-1783067085367.jpg)
एक फिल्म ने डुबोया करियर
अरुण कुमार ने एक वक्त बाद फिल्ममेकिंग में भी हाथ आजमाया लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूस की थी जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में डुबे पैसे के कारण वे दीवालिया हो गए और आर्थित तंगे के चलते वे मुंबई के बांद्रा को छोड़कर विरार की चॉल में रहने के लिए मजबूर हो गए।
गोविंदा की मां ने चलाया था घर
विरार की चॉल में शिफ्ट होने के बाद जब अरुण कुमार का स्वास्थ्य खराब रहने लगा तो उनकी मां निर्मला देवी ने परिवार को संभाला। वे 1940 के दशक की मशहूर गायिका थीं। जब उनके पति का स्वास्थ्य खराब हुआ तो वे अपने प्रोफेशनल करियर में वापस लौटीं और आर्थिक संकट में घर को संभाला।
खबरें और भी
-1783067199269.jpg)
गुमनामी में हुई मौत
बेशुमार शोहरत हासिल करने के बाद जब उन्हें इतना फायनेंशियली झटका लगा तो वे ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए। आर्थिक तंगी और सदमे की वजह से वे लगभग 1 दशक तक बीमार रहे और फिर गुमनामी के बीच 3 जुलाई 1998 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।