भोजपुरी 'नौटंकी' से निकला Govinda का ये ब्लॉकबस्टर गाना, 31 साल पहले आए कल्ट सॉन्ग को Kumar Sanu ने दी आवाज
गोविंदा का एक गाना इतना पॉपुलर हुआ कि यूपी-बिहार में खूब बजा, लेकिन असल में वह गाना एक भोजपुरी नौटंकी से लिया गया था। ...और पढ़ें
-1782731563441_m.webp)
भोजपुरी नौटंकी से बना गोविंदा का हिट गाना (फोटो- यूट्यूब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर कुछ गाने ऐसे बनते हैं, जिनके बनने के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प होती है। कई बार गाने महज आम भाषा में गुनगुनाई धुन से बन जाती हैं, तो कभी किसी लोकगीत से निकलकर बॉलीवुड को कल्ट गाने मिल जाते हैं। एक ऐसा ही गाना है, जो असल में नौटंकी से निकला और बाद में ब्लॉकबस्टर बन गया। आज कहानी उसी गाने की...
नौटंकी से निकला वो गाना
दरअसल 90 के दशक में कई गाने (90's Hindi Songs) ऐसे बने, जिनके बनने के पीछे प्रेरणा कहीं और से ली गई। ऐसा है एक गाना बना जो असल में छोटे गांव-कस्बों में होने वाली नौटंकी से निकला। आज भले ही नौटंकी का चलन लगभग खत्म सा हो गया हो, लेकिन पहले के दौर में नौटंकी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में खूब होती थी।
यह भी पढ़ें- Alka Yagnik और Kumar Sanu का 30 साल पुराना गाना जमकर कर रहा ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर बनीं 24 लाख से ज्यादा Reels
नाटक से लेकर गीतों की आवाज यहां सुनाई पड़ती थी। इसे एक तरीके से पारंपरिक लोक-नाट्य भी कहा जाता है। इसी नौटंकी से निकला गोविंदा का मशहूर गाना 'जेठ की दोपहरी में पांव जले है...' (Jeth Ki Dopahri Mein)।
जी हां, साल 1995 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'कुली नं 1' (Coolie No. 1) में यूं तो कई हिट गाने रहे, लेकिन इस गाने ने यूपी-बिहार में खूब गर्दा उड़ाया और इस गाने की प्रेरणा असल में नौटंकी (Nautanki) में बजने वाले एक भोजपुरी गीत (Bhojpuri Songs) से ली गई थी।
गोविंदा-करिश्मा पर फिल्माया गया गाना
इस गाने का दिलचस्प किस्सा खुद गाने को लिखने वाले समीर अंजान (Sameer) ने किया। समीर ने बताया कि कैसे इस गाने को उन्होंने एक भोजपुरी नौटंकी में सुना था, जहां से उन्होंने इस गाने को बनाने की प्रेरणा ली और फिर इसे गोविंदा-करिश्मा (Govinda and Karisma Kapoor) पर फिल्माया गया।
खबरें और भी
जिंगाबाद से बातचीत में समीर ने बताया कि, एक बार वह नौटंकी में गए और वहां उन्होंने एक गाना सुना जिसका नाम था, 'जेठ की दोपहरी में पांव जलेला सैंया पांव जलेला...'। ये सुनने के बाद उन्होंने बताया कि यह गाना चींची (गोविंदा) पर बिल्कुल फिट बैठेगा। इसके बाद उन्होंने इस गाने के लिरिक्स को थोड़ा आम भाषा में लिखा और हिंदी में फिर इसे गाने का रूप दिया गया और रिलीज कर दिया गया।
गाने को कुमार सानू (Kumar Sanu) और पूर्णिमा (Poornima) ने अपनी आवाज दी थी। गाने का संगीत आनंद-मिलिंद (Anand-Milind Songs) ने तैयार किया था। गाना आज भी उतना ही ब्लॉकबस्टर है।

फिल्म 'कुली नं 1' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं फिल्म (Coolie No 1 Songs) के गाने भी सुपरहिट रहे थे और उन्हीं में से ये एक गाना था, जिसे भोजपुरी गीत से लिया गया और फिर हिंदी में रिलीज किया गया। सालों बाद आज भी लोग इस गाने पर थिरकते हैं और आज भी गोविंदा (Govinda Songs) के हिट गानों में से यह एक बना हुआ है।