Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    66 साल पुराने अमेरिकन लोकगीत से प्रेरित है Kumar Sanu का कल्ट सॉन्ग, हर आशिक की प्लेलिस्ट में रखता है जगह

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 12:19 PM (IST)

    Kumar Sanu का गीत 66 साल पुराने एक अमेरिकन लोकगीत से प्रेरित है। यह गाना 36 साल बाद भी आईकॉनिक बना हुआ है। ...और पढ़ें

    अमेरिकन लोकगीत से प्रेरित है ये गाना

    अमेरिकन लोकगीत से प्रेरित है ये गाना

    HighLights

    1. अमेरिकन लोकगीत से प्रेरित है ये गाना

    2. कुमार सोनू ने दी सदाबहार गाने को आवाज

    3. 36 साल बाद भी बना हुआ है आईकॉनिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) के गाने रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट में एक खास जगह रखते हैं। सिंगर का एक ऐसा ही गाना जो 36 साल पहले रिलीज हुआ था आज भी सदाबहार बना हुआ है। इस गाने की खास बात यह है कि इसकी धुन एक अमेरिकन लोकगीत से प्रेरित है।

    अमेरिकन फॉक सॉन्ग की धुन से मिली प्रेरणा

    36 साल पहले ये गाना कुमार सानू के इस रोमांटिक गाने की धुन अमेरिकन फोक सॉन्ग 500 माइल्स से ली गई थी। सदाबहार गाने का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था और इसके लिरिक्स इंदीवर ने लिखे थे। यह खूबसूरत और कल्ट धुन 1961 में रिलीज हुई हिट फिल्म द ब्रदर्स फोर के ओरिजिनल ट्रेक 500 Miles से ली गई थी।

    यह भी पढ़ें- 21 सालों से 'आशिकों की जान' बना बैठा है ये रोमांटिक गाना, Kumar Sanu की आवाज जगा देगी दिल में तड़प ; आज भी कल्ट

    कुमार सानू की आवाज में बना कल्ट

    भारतीय सिनेमा के बेहतरीन गायक कुमार सानू ने फिल्म जुर्म (Jurm) के लिए यह गाना गाया था और इस गाने में उनका साथ साधना सरगम ने दिया था। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है जब कोई बात बिगड़ जाए (Jab Koi Baat Bigad Jaye)।

    kumar sanu (1)

    36 साल बाद भी है कल्ट

    खास बात यह है कि यह गाना 36 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है। रोमांटिक गानों को पसंद करने वाले आशिकों की लिस्ट यह सॉन्ग आज भी टॉप पर रहता है। इसका रीमिक्स वर्जन 1996 में 'लव 2 लव पार्ट 2' एल्बम में रिलीज किया गया था।

    खबरें और भी

    kumar sanu (1)

    इस गाने को विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और मीनाक्षी शेषाद्री (Minakshi Sheshadri) पर फिल्माया गया था जो 'जुर्म' के लीड एक्टर-एक्ट्रेस थे।

    'जुर्म' के बारे में

    'जुर्म' (Jurm) 1990 में बनी एक भारतीय हिंदी एक्शन फिल्म है, जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और उनके भाई मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। इसमें विनोद खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी ने काम किया है। सलीम खान (Salim Khan) ने इसकी कहानी और स्क्रिप्ट लिखी थी।

     

    यह फिल्म सफल रही थी, 1987 की फिल्म 'समवन टू वॉच ओवर मी' पर आधारित है। मीनाक्षी शेषाद्रि और संगीता बिजलानी, दोनों को ही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेट किया गया था - मीनाक्षी को 'बेस्ट एक्ट्रेस' और संगीता को 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' कैटेगरी में।

    यह भी पढ़ें- 'छी यार, कितना बेसुरा है...' Kumar Sanu का ये हिट गाना सुनकर भड़क गए थे अनु मलिक, स्टूडियो छोड़कर चले गए थे घर