Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'छी यार, कितना बेसुरा है...' Kumar Sanu का ये हिट गाना सुनकर भड़क गए थे अनु मलिक, स्टूडियो छोड़कर चले गए थे घर

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 08:41 PM (IST)

    Kumar Sanu ने सालों पहले एक सुपरहिट गाना गाया। जब वह स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड कर रहे थे, तब Anu Malik उनकी आवाज सुनकर भड़क गए थे। ...और पढ़ें

    कुमार सानू की आवाज पर भड़के थे अनु मलिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कुमार सानू की आवाज पर भड़के थे अनु मलिक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सुपरहिट गाने में कुमार सानू की आवाज पर भड़के थे अनु मलिक

    2. स्टूडियो में ही कुमार सानू की अनु मलिक ने लगा दी थी क्लास

    3. कुमार सानू के दूसरी बार गाने के बाद स्टू़डियो छोड़कर चले गए थे सिंगर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'इस तरह आशिकी का', 'तुझे ना देखूं तो चैन', 'ये दिल आशिकाना', 'उठा ले जाऊंगा' जैसे सुपरहिट और कल्ट गाने गा चुके कुमार सानू (Kumar Sanu) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 90s में उनका करियर चमका और उसके बाद 90s के लगभग हर फिल्म में उनकी आवाज का जादू चला।

    यूं तो कुमार सानू की आवाज सुनकर हर कोई वाह-वाह करने लगता है, लेकिन एक बार अनु मलिक (Anu Malik) ने उनकी आवाज को बेसुरा बता दिया था। 90s के दौर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर-सिंगर अनु मलिक के लिए एक गाना गा रहे थे।

    कुमार सानू की आवाज को बताया था बेसुरा

    स्टूडियो में गाने की शूटिंग चल रही थी। कुमार सानू ने सुर पकड़ा और गाना शुरू कर दिया, तभी अनु मलिक बेझिझक बोल पड़े- 'छी, छी, यार, कितना बेसुरा है।' यह सुनते ही एक पल के लिए कुमार सानू को धक्का लगा। उन्होंने इसे फिर से गाया और इस बार उनकी आवाज सुनते ही अनु मलिक बिना कुछ बोले ही स्टूडियो से चले गए।

    32 साल पहले कुमार सानू ने दिया कल्ट गाना

    यह किस्सा अजय देवगन और तब्बू की फिल्म विजयपथ के गाने 'राह में उनसे मुलाकात' (Raah Mein Unse Mulaqat) का है। यह गाना 32 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है। गाने के बोल जमीर काज्मी ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक अनु मलिक का था। इस गाने को हिट ड्यूट कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 32 साल पुराना 'बेवफाई' का गाना, लिरिक्स लिखते हुए रो पड़े थे गीतकार; थिएटर्स में सिसक-सिसक कर रोई थी ऑडियंस

    Kumar Sanu

    रिकॉर्डिंग के समय सिंगर पर भड़के थे अनु मलिक

    एक बार कुमार सानू ने कपिल शर्मा शो में इसी गाने को लेकर एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था, "मेरी आदत है कि मैं फर्स्ट टाइम में 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। तो मैंने जैसे ही गाया ना, तो अनु मलिक ने कहा- 'छी, छी, सानू तुझे क्या हो गया यार।'" कुमार सानू ने उनसे पूछा कि क्या हो गया। तब अनु ने कहा, "कितना बेसुरा गा रहा है यार, सुर में नहीं है, ताल में नहीं है। तेरा क्या हो गया। तू सीख ले एक बार।"

     

    दोबारा गाना सुनकर घर चले गए थे अनु मलिक

    कुमार सानू ने आगे बताया था कि फिर उन्होंने अनु मलिक से इंसिस्ट किया कि वह दोबारा सॉन्ग गाने की कोशिश करते हैं। फिर कुमार सानू ने गाया और पूरा गाना रिकॉर्ड कर लिया। गाना कंप्लीट होते ही अनु मलिक ने बिना कुछ कहे, सीधा स्टूडियो से चले गए। सिंगर हैरान रह गए कि बिना कुछ कहे, वह घर चले गए। इसके बाद अनु मलिक ने रात के 11 बजे उन्हें फोन किया और उनकी तारीफ करने लगे।

    यह भी पढ़ें- 'चाय' ने बना दिया 26 साल पुराना Cult Song, 10 सिंगर्स को रिजेक्ट करने के बाद Anu Malik ने दी थी आवाज