विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 सालों से 'आशिकों की जान' बना बैठा है ये रोमांटिक गाना, Kumar Sanu की आवाज जगा देगी दिल में तड़प ; आज भी कल्ट

Published: Fri, 12 Jun 2026 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2026 09:37 PM (IST)

2005 की फिल्म 'नाम गुम जाएगा' का एक गाना है जो आशिकों के बीच काफी लोकप्रिय है। नए-नए प्यार में पड़ा हर आशिक इसे आज भी गुनगुनाता है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में गानों का सेलेक्शन बस यूं ही नहीं कर दिया जाता। हर गाने के पीछे एक गहरी बात और इमोशन्स छिपी होती है। यूं तो आशिकों के हाले दिल को बयां करने के लिए कई गानें बने हैं लेकिन जिस गाने के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसकी बात अलग है।

आज हम जिस गाने के बारे में आपको बताने वाले है उसमें लवर का दिल उस लड़की पर आ गया है जो उसे अक्सर सताती है। क्या अभी भी नहीं समझे? तो चलिए और राज न रखते हुए इसे और गहराई से समझते हैं।

यह भी पढ़ें- 90s का सुपरहिट गाना, रिकॉर्ड करने से प्रोड्यूसर ने कर दिया था मना; Salman Khan की वजह से बन गया कल्ट

कुमार सानू ने दी आवाज

हम बात कर रहे हैं साल 2005 में आई फिल्म 'नाम गुम जाएगा' (Naam Ghum Jaayega) की। इस गाने में दिया मिर्जा और राकेश बपट लीड रोल में नजर आए। कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने इसे अपनी आवाज से सजाया है।

Song Raato

जब ये गाना रिलीज हुआ तो खासकर युवाओं में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। हर आशिक की पहली पसंद बन गया था 'रातों में जगाया गाना'। अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार का इजहार करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। ये गाना अपने गीत और धुन के लिए आज भी खूब सुना जाता है। भले ही आजकल के लेटेस्ट ट्रेक कितने ही वायरल क्यों न हो जाएं लेकिन कुमार सानू की आवाज और गाने के खूबसूरत बोल इस एवरग्रीन गाने की जगह नहीं ले सकते।

Song Raaton

गाने में दिखी प्रेम के लिए तड़प

यह गाना गहरी आशिकी, प्रेम और लवर की याद के भाव को दर्शाता है जहां किसी के ख्यालों में खोकर व्यक्ति रात भर सो नहीं पाता। गाने का भाव प्रेम, तड़प और बेचैनी को व्यक्त करता है।

नाम गुम जाएगा एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म है जिसमें सस्पेंस और सीक्रेट्स को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म के दीया मिर्जा और राकेश बपट के अलावा दिव्या दत्ता और मंदिरा बेदी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 37 साल बाद भी ये कल्ट क्लासिक गाना सीने में लगाता है आग, लिरिक्स सुनकर तड़प उठता है हर आशिक; बहने लगते हैं आंसू