हनुमानकाइंड ने IND Vs PAK T20 World Cup में नहीं गाया Dhurandhar का गाना, क्या पाकिस्तान है वजह?
सिंगर हनुमानकाइंड ने कोलंबो में भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच में अपने हिट गाने 'बिग डॉग्स' से समां बांधा। हालांकि, उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' का टाइट ...और पढ़ें

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच में परफॉर्म करते हनुमानकाइंड (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर (Dhurandhar) का टाइटल ट्रैक हनुमानकाइंड (Hanumankind), जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मो. सादिक और रंजीत कौर ने गाया है। इसके रिलीज के बाद से गाने के साथ-साथ सिंगर और रैपर हनुमानकाइंड काफी पॉपुलर हुए।
कोलंबो में हो रहा मैच
हाल ही में उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में गाते हुए देखा गया। खचाखच भरे स्टेडियम में हनुमानकिंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से समां बांध दिया। गायक-गीतकार ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपना हिट गाना 'बिग डॉग्स' गाया। हालांकि, पाकिस्तान में फिल्म 'धुरंधर' पर प्रतिबंध होने के कारण हनुमानकइंड ने फिल्म का टाइटल ट्रैक नहीं गाया।
यह भी पढ़ें- 1300 करोड़ कमाने वाली Dhurandhar ने तोड़ा एक और महारिकॉर्ड, 'छावा' और 'जवान' को चटाई धूल
परफॉर्मेंस से सिंगर ने बांधा समा
सिंगर और सॉन्गराइटर के साथ एक पूरा ट्रूप था जो परफॉर्म कर रहा था। उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस से इंडिया-पाकिस्तान मैच में समां बांध दिया।
Watching Hanumankind live right before Ind vs Pak… unreal energy ⚡ pic.twitter.com/1forYzOPoa
— CricketHub (@ZeroContext111) February 15, 2026
पाकिस्तान ने लगाया है भारतीय फिल्मों पर बैन
धुरंधर फिल्म में 1999 के कंधार हाईजैक, मुंबई के 26/11 हमलों और लयारी गिरोह संघर्षों सहित कई प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाया गया है। फिल्म में लयारी के चित्रण से पाकिस्तानी दर्शक कथित तौर पर नाराज हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने तरफ की सच्चाई दिखाने के लिए 'मेरा लयारी' नामक एक जवाबी फिल्म की घोषणा की थी। 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि, धुरंधर फिल्म दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब रही है और खबरों के मुताबिक देश में इसके लगभग बीस लाख पायरेटेड डिजिटल डाउनलोड हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar की आलोचना पर Anurag Kashyap ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वही कहा जो मुझे गलत लगा...'