Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Birthday Varun Dhawan: 'अक्टूबर' से 'बदलापुर' तक, वरुण धवन के 10 साल के करियर का निचोड़ हैं ये 5 फिल्में

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 12:42 PM (IST)

    Happy Birthday Varun Dhawan वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के उम्दा एक्टर्स में एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 से की थी। इन 11 सालों के फ ...और पढ़ें

    Happy Birthday Varun Dhawan, Film October, Film Badlapur, Varun Dhawan
    Happy Birthday Varun Dhawan, Film October, Film Badlapur, Varun Dhawan

     नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Varun Dhawan: वरुण धवन (Varun Dhawan) 24 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के उम्दा एक्टर्स में से एक हैं।

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 से की थी। इन 11 सालों के फिल्मी करियर में वरुण ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। जन्मदिन के इस मौके पर एक्टर की शानदार फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    सुई धागा-मेड इन इंडिया

    यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म सुई धागा-मेड इन इंडिया साल 2018 में रिलीज हुई थी।  यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते के साथ-साथ भारत के 'मेड इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म 'सुई धागा' की कहानी मौजी नाम के एक युवा और उसकी पत्नी ममता (अनुष्का शर्मा) की है। फिल्म सुई धागा लोवर मिडिल क्लास के परिवार की कहानी, उनके रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में परेशानियां और पैसे कमाने की जद्दोजेहद को दर्शाती है।

    बदलापुर

    यह फिल्म आपको हमेशा वरुण धवन के अभिनय के दायरे के बारे में सोचने पर मजबूर कर देती है। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई, जिसे अपने नुकसान का बदला लेने के अलावा कुछ नहीं चाहिए। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बदलापुर में वरुण धवन ने एक ऐसा किरदार निभाया था, जो आज तक उन्होंने कभी नहीं निभाया। कहा जाता है कि वरुण फिल्म के लिए इतने ज्यादा डेडिकेट हो गए थे उन्होंने पार्टी करना और दोस्तों संग घूमना तक बंद कर दिया था। वह इतने बदल गए थे उसकी मां को वरुण के दोस्तों को फोन करके पूछना पड़ रहा था कि सब कुछ ठीक है कि नहीं।

    खबरें और भी

    अक्टूबर

    साल 2018 में रिलीज हुई अक्टूबर में आपको डैन यानी वरुण धवन और शियुली यानी बनीता संधु के जरिए खूबसूरत और प्योर लव देखने को मिलेगा। ये फिल्म आपको एक अलग ही दुनिया में लेकर जाएगी। इस फिल्म में शुजीत सरकार ने एक शियुली के फूलों को एक रूपक की तरह इस्तेमाल किया है, जिसका छोटा सा जीवन अनकहे प्यार की कहानी दिखाता है। शूजीत सरकार के निर्देशन में अभिनय किया वह शानदार था।

    भेड़िया

    वरुण धवन की भेड़िया साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण भेड़िया बनते हुए नजर आते हैं। भास्कर (वरुण धवन) को एक रात जंगल से गुजरते हुए एक भेड़िया काट लेता है। किसी तरह भास्कर की जान तो बच जाती है, लेकिन इस घटना के बाद उसमें एक भेड़िये की शक्तियां आ जाती हैं। फिल्म में कृति सेनन ने फीमेल लीड रोल निभाया था।