कभी Sapna Choudhary ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, अब पति पर लगाए मारपीट के आरोप; हरियाणवी डांसर के बड़े विवाद
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। यह पहली बार नहीं है जब सपना विवादों में घिरी हैं। ...और पढ़ें

विवादों से गहरा रहा है सपना चौधरी का नाता/ फोटो- Instagram
HighLights
सपना चौधरी ने लगाए पति पर मारपीट के आरोप
10 साल पहले सुसाइड की कर चुकी हैं कोशिश
इन विवादों में भी घिर चुकी हैं सपना चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाते हुए द्वारका के महिला कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है।
यह पहली बार नहीं है, जब सपना चौधरी किसी बड़े विवाद में फंसी हैं। इससे पहले हरियाणवी डांसर 10 साल पहले आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुकी हैं। इसके अलावा भी उनके कई विवाद रहे हैं।
क्यों 'जहर' खाकर सुसाइड की कोशिश की थी?
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, सपना चौधरी पर साल 2016 में अपने स्टेज शो में एक गाने के माध्यम से विशेष कास्ट का अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उन्होंने कथित तौर पर जहर खाकर अपने घर में सुसाइड करने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया था कि सपना ने एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने आरोपी सतपाल तंवर पर उनके खिलाफ ऑनलाइन कैम्पियन चलाकर उनके कैरेक्टर पर लांछन लगाने और उन्हें ऑनलाइन हैरेस करने का आरोप लगाया था।
सपना ने अपने नोट में लिखा था, "मैं इस प्रोफेशन में अपनी आजीविका चलाने के लिए हूं। मैंने यह कदम सिर्फ और सिर्फ सतपाल तंवर की वजह से उठाया है। मैं हाथ जोड़कर हरियाणा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों से यह गुजारिश करती हूं कि इसके बाद मेरी मां को परेशान न करें और सतपाल के खिलाड़ी कड़ा एक्शन लें।"
यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary के साथ मारपीट करत था पति, छोड़ दिया ससुराल; कोर्ट ने दिया अब ये आदेश

विवादों से गहरा रहा है सपना चौधरी का नाता
सपना चौधरी से जुड़े सिर्फ यही विवाद नहीं है। साल 2018 में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पर पैसे हड़पने का आरोप लगा था। उनका लखनऊ में एक शो था, जहां उन्हें परफॉर्म करना था। टिकट बिक्री भी हो गई थीं, लेकिन सपना वहां नहीं पहुंची, जिसकी वजह से दर्शकों ने काफी हंगामा किया और आयोजकों ने एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
खबरें और भी
साल 2025 में सपना चौधरी के छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम के दौरान भी काफी बवाल मचा था। वह एक रिजॉर्ट में परफॉर्म कर रही थीं, जहां कुछ लोगों ने तोड़फोड़ मचाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सपना का आरोप था कि उन्हें वहां पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। 2026 की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक व्यक्ति ने जन्मदिन समारोह में स्टेज पर चढ़कर एक्ट्रेस को थप्पड़ मार दिया था और उनके साथ छेड़खानी की कोशिश भी की थी।

होटल रूम की तस्वीरों का विवाद
साल 2017 में सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिनमें यह दावा किया गया था कि एक पुलिस रेड में एक्ट्रेस को होटल से पकड़ा गया है। हालांकि, बाद में यह खबर झूठ निकली और सामने आया कि पुलिस ने उन्हें रेड में पकड़ा नहीं, बल्कि उनके परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी।
आपको बता दें कि सपना चौधरी और यशवीर साहू ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम पोरस साहू और शाहबीर है।
यह भी पढ़ें- The 50 में हुई Bigg Boss की इन 'लेडी बॉसेज' की एंट्री? साथ में 50 लाख का ट्विस्ट भी