यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanjay Leela Bhansali का सुझाव, भारत में ऐतिहासिक फिल्म बनाते समय रहे सावधान, तथ्यों का भी रखे पूरा ध्यान
Sanjay Leela Bhansali On Historical Film संजय लीला भंसाली फिल्म निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjay Leela Bhansali On Historical Film: फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी जल्द रिलीज होने वाली है। इसका टीजर हाल ही में जारी किया गया है। अब संजय लीला भंसाली ने इस अवसर पर एक बातचीत में कहा है कि भारत में ऐतिहासिक फिल्में बनाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि अपने तथ्यों को भी सही रखें।
संजय लीला भंसाली अपनी इमेजिनेशन पर फिल्में बनाना पसंद करते हैं
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने यह भी कहा कि वह अपनी इमेजिनेशन पर फिल्में बनाना पसंद करते हैं ना कि रिसर्च बेस्ट फिल्में। उन्होंने हाल ही में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन किया था। इसमें आलिया भट्ट की अहम भूमिका थी। इसके पहले उन्होंने पद्मावत फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म में अदिति राव हैदरी, जिम सर्भ और रजा मुराद भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Nandamuri Taraka Ratna No More: टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारका रत्न का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
पद्मावत के दौरान संजय लीला भंसाली को विरोध का सामना करना पड़ा था
फिल्म पद्मावत की मेकिंग के दौरान कई विवादों का सामना संजय लीला भंसाली को करना पड़ा था। इस बारे में बताते हुए संजय लीला भंसाली कहते हैं, 'जब आप देश में ऐतिहासिक फिल्म बना रहे हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए। आपका अपने तथ्यों को सही तरीके से रखने आना चाहिए। यहीं पर मेरा रिसर्च खत्म हो जाता है क्योंकि मेरी फिल्में इमेजिनेशन पर आधारित होती है। मैं एक फिल्म निर्देशक हूं। मुझे डॉक्यूमेंट्री नहीं बनानी।'
यह भी पढ़ें: Netflix Networking Party का मुंबई में आयोजन, आमिर खान, अनिल कपूर, करण जौहर, भूमि पेडणेकर जैसे लोग आए नजर
नेटफ्लिक्स की आगामी हीरामंडी 8 भागों में रिलीज होने वाली है
नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज हीरामंडी 8 भागों में रिलीज होने वाली है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शरमीन सहगल की भी अहम भूमिका है। इसके टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं, कई लोगों ने इसपर कमेंट्स भी किया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram