Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Netflix Networking Party का मुंबई में आयोजन, आमिर खान, अनिल कपूर, करण जौहर, भूमि पेडणेकर जैसे लोग आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 10:13 PM (IST)

    Netflix Networking Party नेटफ्लिस की नेटवर्किंग पार्टी में कई कलाकार भाग लेने पहुंचे थे। इसमें आमिर खान करण जौहर एकता कपूर अनिल कपूर जैसे नाम शामिल है ...और पढ़ें

    Netflix Networking Party: नेटफ्लिक्स नेटवर्किंग पार्टी में कई कलाकार भाग लेने पहुंचे थे।
    Netflix Networking Party: नेटफ्लिक्स नेटवर्किंग पार्टी में कई कलाकार भाग लेने पहुंचे थे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Netflix Networking Party: मुंबई में आज नेटफ्लिक्स ने नेटवर्किंग पार्टी का आयोजन किया था। इसमें कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें आमिर खान, करण जौहर, खुशी कपूर, भूमि पेडणेकर जैसे लोग शामिल है। नेटफ्लिक्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म है। इसपर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है। ये सभी कलाकार इससे जुड़े हुए है।

    आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी

    आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। हालांकि, फिल्म को ओटीटी पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इसे नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया था। हाल ही में आमिर खान ने बताया की है कि वह अपनी आगामी फिल्म की घोषणा से पहले कुछ ब्रेक लेना चाहते हैं। इस बीच आमिर खान को नेटफ्लिक्स की नेटवर्किंग पार्टी में स्पॉट किया गया है। वह काफी रिलैक्स नजर आ रहे है। उनका अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh और बेन एफ्लेक साथ आए नजर, NBA मैच से तस्वीरें वायरल

    नेटफ्लिक्स ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए पार्टी का आयोजन किया है

    नेटफ्लिक्स ने मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लिए पार्टी का आयोजन किया है। आमिर खान ने इस अवसर पर लाल कलर का कुर्ता और ब्लैक पैंट पहन रखी है। वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। उनके अलावा पार्टी में अनिल कपूर, खुशी कपूर, भूमि पेडणेकर, नितेश तिवारी, हंसल मेहता, मनीषा कोइराला पार्टी में भाग लेते हुए देखा गया। मनीषा कोइराला की जल्द वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज होनेवाली है। इसमें कई एक्ट्रेस की अहम भूमिका है। इनमें अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख जैसे नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhasker ने कंगना रनौत की बधाई पर दी प्रतिक्रिया, इसके पहले दोनों में हो चुकी हैं तू तू-मैं मैं

    अनिल कपूर की द नाइट मैनेजर भी हाल ही में रिलीज हुई है

    वहीं, इस अवसर पर अनिल कपूर भी नजर आए, जिनकी द नाइट मैनेजर काफी पसंद की जा रही है। वह अपनी बेटी रिया कपूर के साथ आए है। इस शो में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर की भी अहम भूमिका है। नेटफ्लिक्स पर कई लोकप्रिय वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती है।यह भारत में जाना-माना नाम है। इनकी कई सीरीज को फैंस दिल-खोलकर पसंद करते हैं। 

    खबरें और भी