यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nandamuri Taraka Ratna No More: टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारका रत्न का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
Nandamuri Taraka Ratna No More टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारका रत्न का निधन हो गया है। उन्हें एक पॉलिटिकल कार्यक्रम में बोलते समय अटैक आया था। इसके बाद वह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nandamuri Taraka Ratna No More: टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारका रत्न का निधन हो गया है। इसके पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट आई थी कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। अब उन्होंने कुछ समय पहले अंतिम सांस ले ली है। पिछले 23 दिनों से वे बेंगलुरु के अस्पताल में बेड पर थे। उन्हें 27 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद वह बेहोश हो गए थे। वह आंध्र प्रदेश के चित्तूर में रोड शो कर रहे थे। यह पॉलिटिकल फुट मार्च कार्यक्रम था, जिसे नारा लोकेश ने लांच किया था।
नंदमूरि तारका रत्न को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
इसके बाद नंदमूरि तारका रत्न को कुप्पम के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें पीसीआर भी दिया गया था। इसके बाद इस बात की खबर आई कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है। उन्हें 2:00 बजे रात को उसी दिन नारायण हृदयालय अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इस अस्पताल में उनका इलाज लगातार चल रहा था। फैंस उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Netflix Networking Party का मुंबई में आयोजन, आमिर खान, अनिल कपूर, करण जौहर, भूमि पेडणेकर जैसे लोग आए नजर
नंदमूरि तारक रत्न का निधन हो गया है
कुछ दिनों पहले अस्पताल ने यूएसए कार्डियोलॉजी स्पेशलिस्ट टीम भी बुलाई थी ताकि वह तारक रत्न से जुड़े स्वास्थ्य पर सपोर्ट दे सके। हालांकि, अब आ रही खबरों के अनुसार उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया और उनका निधन हो गया है। अब परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh और बेन एफ्लेक साथ आए नजर, NBA मैच से तस्वीरें वायरल
डॉक्टर जल्द तारका के निधन से जुड़ी जानकारी देंगे
कहा जा रहा है कि डॉक्टर जल्द नंदमूरि तारका रत्न के निधन से जुड़ी नई जानकारी भी देंगे। इसके पहले एमआरआई करने वाले डॉक्टर ने कहा था, तारका रत्न के स्वास्थ्य की निगरानी रखी जा रही है। उनकी तबीयत खराब हो गई और अब चल बसे हैं। नंदमूरि तारक रत्न ने कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन पर कई कलाकारों ने दुख जताया है। वहीं, फैंस को गहरा सदमा लगा है। वे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि भी दे रहे है।