'हनुमान जी की कृपा...',180 करोड़ी Hanuman Ansh की सफलता पर 'शोले' की 'बसंती' का रिएक्शन
लेटेस्ट रिलीज फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता पर हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रिएक्शन दिया है।

हनुमान अंश की सफलता पर बोलीं हेमा मालिनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता का गुणगान इस वक्त पूरा बॉलीवुड कर रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म की तारीफ की है। अब इस लिस्ट में हेमा मालिनी (Hema Malini) का नाम भी जुड़ गया है।
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस वक्त फिल्मी गलियारों में हर किसी का ध्यान खींच रही है। कंगना रनौत से लेकर वरुण धवन तक ने फिल्म की तारीफ की। अब हेमा मालिनी ने इसकी सफलता को हनुमान जी की कृपा बताया है।
हनुमान अंश की सफलता पर बोलीं एक्ट्रेस
हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह इसे देखना चाहती हैं। IANS के साथ बातचीत में शोले (Sholay) की बसंती ने कहा, "यहां हनुमान और नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का मंदिर है। मैं हमेशा वहां जाती हूं और आज मुझे बहुत खुशी है कि उन पर एक फिल्म बनी है। यह फिल्म सुपरहिट रही है। सच कहूं तो यह हनुमान जी की कृपा है।"
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर की हुई तारीफ
हेमा मालिनी ने फिल्म की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "जिस महिला ने यह फिल्म बनाई है, वह एक आम और सीधी-सादी महिला हैं। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि फिल्म कैसे बनाई जाती है लेकिन उनके योगदान की वजह से यह फिल्म इतनी अच्छी बनी है। हर कोई इसे देखने के लिए उत्सुक है। मैं भी इसे देखना चाहती हूं।"

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हनुमान अंश ने एक महीने में 180 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। जो फिल्म शुरू के 15 दिन फ्लॉप मानी जा रही थी, सिनेमाघरों से उतारी जा रही थी, वो सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। इस फिल्म की कमाई 34 दिनों में भी करोड़ों में हो रही है। इसने अभी तक ग्रॉस कलेक्शन 180 करोड़ के पार कर लिया है।
