Bhooth Bangla के बाद आएगी Hera Pheri 3 की बारी, अक्षय कुमार ने दिया लेटेस्ट अपडेट?
मौजूदा समय में अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने हेरा फेरी 3 भी अपडेट दिया है। ...और पढ़ें

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी हेरा फेरी 3 (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
हेरा फेरी 3 पर आया लेटेस्ट अपेडट
अक्षय कुमार ने दी ताजा जानकारी
भूत बंगला में दिखेंगे अक्षय कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपस्टार अक्षय कुमार का नाम इन दिनों उनकी लेटेस्ट फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्की भूत बंगला के प्रमोशन में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके लिए हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक लाइव सेशन भी रखा।
इस दौरान अक्षय कुमार से उनकी बहुचर्चित फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर अक्षय ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि क्या भूत बंगला के बाद वह हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे या नहीं।
भूत बंगला के बाद क्या आएगी हेरा फेरी 3
हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइज में हेरा फेरी 3 का नाम शामिल है। लंबे समय से हेरा फेरी 3 का नाम चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के राइट्स और कास्ट को लेकर बीते समय में खूब खबरें सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म पर जमकर होगी पैसों की बारिश? पहले दिन की एडवांस बुकिंग का पढ़ें पूरा गणित

माना जा रहा था कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी 3 को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन फिलहाल अक्षय ने इस मूवी पर जो अपडेट दिया है, वह फैंस का दिल तोड़ सकता है। दरअसल बुधवार को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव सेशन रखा, जिसके द्वारा उन्होंने फैंस के तमाम सवालों को जवाब दिया।
खबरें और भी
इस दौरान एक फैन ने उनसे हेरा फेरी 3 को लेकर सवाल पूछा, जिस पर अक्की ने कहा- मुझे मालूम था कि हेरा फेरी 3 को लेकर सवाल आएगा। मैं आपको बता दूं कि फिलहाल हेरा फेरी 3 पर कुछ भी अपडेट नहीं है।
-1776322821214.jpg)
अक्षय कुमार के इस जवाब से ये साफ हो गया है कि हेरा फेरी 3 अभी अटकी हुई है और मूवी पर किसी भी तरह का कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में सिनेप्रेमियों को हेरा फेरी 3 के लिए अभी और अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज
हेरा फेरी 3 के अलावा अक्षय कुमार कई अपकमिंग मूवीज ऐसी हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन फिल्मों की तरफ गौर किया जाए तो उनमें-
वेलकम टू द जंगल
हैवान
भागम भाग 2
जॉली एलएलबी 4
हालांकि, हैवान और वेलकम टू द जंगल को छोड़कर अक्षय की बाकी अन्य फिल्मों का आधिकारिक एलान होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- 'कॉमेडी के असली उस्ताद,' Bhooth Bangla की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को आई दिवंगत एक्टर की याद