Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Asha Bhosle के निधन पर गम में डूबा हॉलीवुड, इन सुपरस्टार ने जताया शोक

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 12:00 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर हॉलीवुड सिनेमा के सुपरस्टार्स ने भी शोक जताया है। ...और पढ़ें

    दिवंगत सिंगर आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दिवंगत सिंगर आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते रविवार को भारतीय सिनेमा जगत की लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया। आशा ताई के जाने से हिंदी सिनेमा में गायिकी के क्षेत्र में एक युग का अंत भी हो गया है। करीब 8 दशकों तक बतौर सिंगर इंडस्ट्री में राज करने वालीं आशा भोसले के देहांत पर हॉलीवुड सिनेमा ने भी गम में डूबा हुआ नजर आया है। 

    इस दौरान कई हॉलीवुड सुपरस्टार्स ने आशा भोसले की मौत पर शोक जताया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। 

    आशा भोसले के निधन पर गमगीन हुआ हॉलीवुड

    गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया। सिर्फ हिंदी सिनेमा के फिल्मी सितारे ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी गम में डूबे बुए नजर आए। इस मामले में सुपरस्टार जॉन सीना का नाम भी शामिल होता है। जॉन ने सोमवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर कर उनकी मौत पर दुख प्रकट किया।

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के निधन की कवरेज पर पाकिस्तान में बवाल, न्यूज चैनल को इस कारण थमाया गया नोटिस!

    asha

    उनकी इस पोस्ट पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसके अलावा विदेशी न्यूज प्लेटफॉर्म गुड मॉर्निंग अमेरिका ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक स्पेशल पैकेज पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- 

    बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दो बार ग्रैमी के लिए नामांकित आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है और वे अपने पीछे दशकों लंबी विरासत छोड़ गई हैं। इस तरह से अंग्रेजी सिनेमा के सितारों ने भारत के मशहूर सिंगर आशा भोसले के प्रति आदर और सम्मान दिखाया है। बता दें कि सोमवार को मुंबई में आशा ताई का अंतिम संस्कार हुआ, इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स मौजूद रहे। 

    आशा ताई ने गाए 12 हजार गाने

    बतौर सिंगर आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा में एक लंबी पारी खेली थी। करीब 8 दशकों तक उन्होंने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिल को सुकून पहुंचाया था। इस दौरान उन्होंने आशा ताई ने लगभग 12 हजार से अधिक गानों को गाया था, जिसमें हिंदी, मराठी और बंगाली सहित कई भाषाओं के सॉन्ग्स शामिल रहे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle के जाने से टूट गईं उनकी 24 साल की पोती, शेयर की 'सुरों की मल्लिका' की आखिरी फोटो