विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Housefull 5: ट्रेलर नहीं, 4 मिनट में दिखा दी पूरी फिल्म! वसीयत के लिए महासंग्राम, क्रूज पर किलर कॉमेडी जबरदस्त

Published: Tue, 27 May 2025 03:00 PM (GMT+05:30)

Housefull 5 Trailer अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर जारी हो गया है। इस बार दिग्गज कलाकारों ...और पढ़ें

हाउसफुल 5 का ट्रेलर हुआ आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हाउसफुल 5 का ट्रेलर हुआ आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी हाउसफुल 5
  2. मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर हुआ जारी
  3. कॉमेडी से भरा है अक्षय-अभिषेक की फिल्म का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Trailer OUT: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 की जब से पहली झलक सामने आई है, फैंस क्रेजी हुए पड़े हैं। क्रूज पर खूनी खेल की हल्की सी झलक देखकर एक्साइटेड हुए फैंस के लिए अब हाउसफुल 5 का 4 मिनट का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल 5 फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म के 6 साल बाद बड़े पर्दे पर दस्तक दे रहा है। पिछली फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के साथ लीड रोल में बॉबी देओल थे, लेकिन इस बार फिर से अभिषेक बच्चन के साथ तिकड़ी बनी है।

रिलीज हुआ हाउसफुल 5 का ट्रेलर

हाउसफुल 5 अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है। फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले धमाकेदार ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद यकीनन हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द हो जाएगा। ट्रेलर की शुरुआत रंजीत (एक्टर रंजीत) से जो 69 बिलियन की वसीयत के अगले मालिक का एलान की घोषणा करते हैं जिसका नाम जॉली है।

यह भी पढ़ें- Housefull 5 के निर्माताओं ने YouTube के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, टीजर डिलीट करने से हैं नाराज

भारी पड़ा जॉली बनना

रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार एक-एक करके दावा करते हैं कि वे जॉली हैं। क्रूज पर रंजीत का 100वें जन्मदिन का जश्न तब भंग हो जाता है, जब एक की मौत हो जाती है और प्राइम सस्पेक्ट होते हैं अक्षय, जैकलीन, सोनम, अभिषेक और रितेश। फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका जैकी श्रॉफ और संजय दत्त ने निभाया है। जैकी का डायलॉग - 'छोटी बच्ची है क्या' मजेदार है। फिल्म में नाना पाटेकर का सीन भी दमदार है।

कुल मिलाकर फिल्म की कहानी एक मर्डरर को ढूंढने की है। 3 मिनट 53 सेकंड का ट्रेलर बहुत दमदार है। मगर इसे देख लगता है कि सिर्फ मर्डरर के चेहरे से नकाब उतरना ही बाकी था, वरना सारी कॉमेडी तो 4 मिनट के ट्रेलर में ही दिखा दी गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक ए बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- साजिद खान ने CBFC को सौंपे Housefull 5 के दो अलग-अलग वर्जन, क्या है इसके पीछे मेकर्स की मंशा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।