Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लेडी लव Saba Azad के साथ वीकेंड पर घूमने निकले Hrithik Roshan, इस वजह से बुरी तरह ट्रोल हुईं गर्लफ्रेंड

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 05:46 PM (IST)

    Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Troll अभिनेता ऋतिक रोशन पिछले एक साल से गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते ह ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इस वजह से हुईं ट्रोल। Photo- Instagram
    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद इस वजह से हुईं ट्रोल। Photo- Instagram

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड के साथ हुए स्पॉट
    2. ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हुईं ट्रोल
    3. ऋतिक और सबा का वीडियो हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Trolled: बी-टाउन के कई ऐसे कपल हैं, जो अपनी लव लाइफ को लेकर आए दिन हेडलाइंस में छाए रहते हैं। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) का नाम सबसे ऊपर है। जब से ऋतिक ने सबा को डेट करना शुरू किया है, उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अपने रिलेशनशिप को कभी हाइड नहीं रखा। दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ लंच-डिनर डेट और वेकेशन या फिर फैमिली फंक्शन में साथ दिखाई देते हैं। जब भी दोनों काम से फ्री होते हैं, दोनों क्वालिटी टाइम बिताना मिस नहीं करते हैं। हाल ही में, उन्हें एक साथ वीकेंड एन्जॉय करते देखा गया।

    यह भी पढ़ें- Fighter की शूटिंग से सामने आई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मिनटों में हुई वायरल

    गर्लफ्रेंड संग स्पॉट हुए ऋतिक रोशन

    अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर लेडी लव सबा आजाद के साथ वीकेंड एन्जॉय किया। संडे को ऋतिक, सबा के साथ मुंबई में आउटिंग करते दिखाई दिए। इस दौरान उनकी मुलाकात फैशन कंसल्टेंट शलीना नथानी से हुई। ऋतिक ने उन्हें गले लगाया और अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ कार में बैठकर रवाना हो गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    इस दौरान कपल कैजुअल लुक में दिखाई दिया। ऋतिक ने ब्लू टीशर्ट के साथ ऑफ-व्हाइट कलर की पैंट पहनी थी। वहीं, सबा ने व्हाइट टीशर्ट के साथ लूज पैंट पहना था और अपने लुक को सिंपल रखा था।

    खबरें और भी

    इस वजह से ट्रोल हुईं ऋतिक की गर्लफ्रेंड

    ऋतिक रोशन के साथ घूमने निकलीं सबा आजाद का जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके पीछे की वजह सबा का पैंट था। उन्होंने इतना लूज पैंट पहना था, जिसे देख लोग उनका मजाक बनाने लगे। एक यूजर ने कहा, 'सबा ने ऋतिक की पैंट क्यों पहनी है।'

    एक ने कहा, 'इतना पैसा कमाने का क्या फायदा जब गर्लफ्रेंड को एक ढंग की पैंट नहीं दिला सकते।' एक नेटिजन ने कहा, 'सबा कूड़ा बीनने वाली लग रही।' एक यूजर ने लिखा, 'सबा का पैंट इतना बड़ा है कि उसमें मैं दो पैंट सिलवा लूं।'

    यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan संग रिश्ते के चलते Saba Azad ने झेली नफरत, बोलीं- 'मैं पत्थर की नहीं बनी, दुख होता है'