Jailer 2 में शाह रुख खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस, 40 साल बाद रजनीकांत के साथ शेयर करेगा स्क्रीन
शाहरुख खान के व्यस्त शेड्यूल के कारण 'जेलर 2' से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है। अब उनकी जगह एक अन्य एक्टर नजर आएगा जो 40 साल बाद रजनीकांत के साथ स्क्र ...और पढ़ें
-1781178131117_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जेलर 2' (Jailer 2) को लेकर फैंस में दिलचस्पी बढ़ती ही जा रही है। रजनीकांत की इस मचअवेटेड फिल्म के सीक्वल के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सबसे ज्यादा फोकस फिल्म के कैमियो रोल के लिए है।
शाह रुख खान को किसने किया रिप्लेस
इसको लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले खबर थी कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इसमें स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि किंग में बिजी होने की वजह से शाह रुख ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है। अब खबरें हैं कि ऋतिक रोशन इसमें एक अहम कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे।
-1781178986699.jpg)
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay से जलन पर RajiniKanth की दो टूक, बोले- 'मैं इतना घटिया...'
कास्टिंग से जुड़ी यह जानकारी तब सामने आई है जब शाह रुख खान ने अपने व्यस्त शेड्यूल और आने वाली फिल्म 'किंग' के लिए पहले से तय कामों की वजह से इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया।
कब शुरू करेंगे शूटिंग?
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक को अब इसके लिए लॉक किया गया है। एक्टर 22 से 23 जून के बीच शूटिंग शुरू कर सकते हैं। ऋतिक के रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि एक्टर का इसमें एक्सटेंडेड कैमियो होगा। उनका किरदार कहानी में एक ऐसे मोड़ पर एंट्री मारेगा, जो रजनीकांत के किरदार 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' की कहानी को आगे बढ़ाने में एक जरूरी भूमिका निभाएगा।
इस फिल्म में साथ किया था काम
इसके अलावा, खबर है कि प्रोडक्शन टीम ऋतिक के लिए एक अलग और नया लुक तैयार कर रही है। शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले कई 'लुक टेस्ट' भी किए जाएंगे। बता दें कि ऋतिक रोशन के फैंस के लिए ये मोमेंट बहुत ही खास होने वाला है। ऋतिक ने इससे पहले एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर भगवान दादा में रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।