विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krrish 4: ऋतिक रोशन का सुपरहीरो बनकर आना कन्फर्म, ये निर्देशक कर सकता है राकेश रोशन को रिप्लेस

Published: Thu, 02 May 2024 04:15 PM (IST)

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर जब भी कोई अपडेट सामने आती है तो फैंस खुशी से झूम ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन कृष 4 में बनकर आएंगे सुपरहीरो/ फोटो- Instagram
ऋतिक रोशन कृष 4 में बनकर आएंगे सुपरहीरो/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कृष बनकर फिर ऋतिक रोशन दिखाएंगे सुपरपावर
  2. कृष 4 को लेकर सिद्धार्थ आनंद ने दिया कन्फर्मेशन
  3. ये निर्देशक संभालेगा कृष 4 की कमान?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म 'कृष-4' को लेकर बॉलीवुड का बाजार काफी समय से गर्म है। पिछले काफी समय से फैंस इस डाउट में थे कि वह एक बार फिर से ऋतिक को वह सुपरहीरो की भूमिका में देख सकेंगे या फिर नहीं।

शुरुआत में फिल्म को लेकर ये खबरें सामने आ रही थी कि शायद कृष 3 के बाद राकेश रोशन की स्वास्थ्य की वजह से मेकर्स कृष 4 बनाने की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन 'पठान' और फाइटर जैसी एक्शन फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ये कन्फर्म कर दिया है कि कृष 4 बन रही है और ऋतिक रोशन ही मूवी में सुपरहीरो होने वाले हैं।

फिर सुपरहीरो बनकर लौटेंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन के साथ 'बैंग-बैंग', 'वॉर' और फाइटर जैसी कई सफल फिल्में दे चुके टैलेंटेड निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में कृष 4 की सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाते हुए ये कन्फर्म कर दिया है कि कृष 4 बन रही है।

यह भी पढ़ें: 'वॉर 2' के बाद Krrish 4 की बारी, Hrithik Roshan की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी मूवी की आई ये अपडेट, जानें क्या कुछ होगा खास

हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ कई फिल्में कर चुके निर्देशक के पोस्ट पर जब एक फैन ने पूछा 'क्या कृष आ रहा है', तो सिद्धार्थ आनंद ने जवाब देते हुए कहा , 'हां, आ रहा है'। सिद्धार्थ ने इस पोस्ट के बाद कई फैंस सोशल मीडिया पर ये अंदाजा भी लगा रहे हैं कि सुपरहीरो फिल्म में निर्देशक राकेश रोशन को रिप्लेस कर डायरेक्टर की कुर्सी संभाल सकते हैं।

krrish 4

फिलहाल वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों यशराज बैनर तले बन रही फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें एक बार फिर से वह दमदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। वॉर 2 भी स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है, जिससे साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच फाइटिंग सीक्वेंस परदे पर देखना फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर-2' 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Fighter के हिट होते ही ऋतिक रोशन ने Krrish 4 पर दिया अपडेट, जानें 'जादू' को कब दर्शक देख पाएंगे दोबारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।