Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan ने टोंड बाइसेप दिखाकर बताया कैसे बनाए परफेक्ट बॉडी, खाने, सोने और ध्यान जैसी बोरिंग बातों पर...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 01:28 PM (IST)

    Hrithik Roshan Workout Photos ऋतिक रोशन को कई लोगों ने ग्रीक गॉड भी बताया है। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फाइटर पर काम कर रहे हैं इसका निर्देशन सिद्ध ...और पढ़ें

    Hrithik Roshan Workout Photos: ऋतिक रोशन फिल्म अभिनेता है।
    Hrithik Roshan Workout Photos: ऋतिक रोशन फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan Workout Photos: ऋतिक रोशन ने अपनी फूड हैबिट्स, नींद और ध्यान योग की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ उन्होंने बताया है कि अपनी मनचाही फिजिक्स पाने के लिए शारीरिक वर्कआउट के अलावा इन सभी का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऋतिक रोशन की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसपर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने अपनी एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी टोंड बॉडी नजर आ रही है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि कई महीनों तक लगातार इसे बरकरार रखने के लिए वे क्या उपाय करते हैं। 

    ऋतिक रोशन को तस्वीरों में बाइसेप दिखाते हुए देखा जा सकता है

    तस्वीरों में ऋतिक रोशन को अपने बाइसेप दिखाते हुए देखा जा सकता है। इस पर उनकी मां ने भी प्रतिक्रिया दी है। ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म फाइटर पर काम कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा है, 'जब डाइट और नींद सही तरह होती है तो आपको बहुत अच्छा लगता है। यह तस्वीर मैंने नवंबर 2022 में ली थी। अभी इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि यह मेरे लिए रिमाइंडर है कि मुझे इसे कम नहीं होने देना है चाहे फिर मैं किसी भी प्रकार के ब्रेक पर ही क्यों न हूं।'

    Oscar 2023 में जूनियर एनटीआर और राम चरण नाटू- नाटू गाने पर नहीं करेंगे परफॉर्म, कारण जानकर टूट जाएगा दिल

    ऋतिक रोशन ने खाना और नींद पर भी बात की है

    ऋतिक रोशन आगे कहते है, 'यह बहुत मजेदार है कि कैसे खाना और नींद यह दोनों बहुत ही सुनने में आसान शब्द है लेकिन हमें सबसे ज्यादा यही फेल करते हैं क्योंकि इसके लिए एक शांत दिमाग और लगातार डिसिप्लिन चाहिए होता है। वहीं, जिम में ट्रेनिंग करना सिंपल होता है क्योंकि इसमें एग्रेशन की आवश्यकता होती है जो कि बहुत ही सरलता से पाई जा सकती थी। मैंने ध्यान लगाना भी सीखा है, जिसने भी मुझ में बहुत परिवर्तन लाए है। यह बहुत ही बोरिंग साउंड कर रहा होगा लेकिन जब आप इसे पूरा समय देंगे। तब जादू होता है। मैंने 1 साल पहले 10 मिनट पर काम किया था और आज यह एक घंटा ले लेता है।'

    Lakme Fashion Week 2023: सान्या मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा ने रैंप पर बिखेरा जलवा, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    ऋतिक रोशन की मां ने लिखा है, 'बढ़िया वेल्डन।'

    इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। ऋतिक रोशन की मां ने लिखा है, 'बढ़िया वेल्डन।' वहीं, पश्मीना रोशन ने लिखा है, 'परफेक्ट।' प्रीति जिंटा ने लिखा है, 'वाह, आपको मुझे सिखाना होगा कि ध्यान लगाकर कैसे मसल बनाए जाते हैं।' वह जल्द फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी होंगी। यह फिल्म अगले वर्ष 26 जनवरी के दिन रिलीज होगी।

    खबरें और भी