बेहद भावुक है Lata Mangeshkar का 63 साल पुराना दर्दभरा गीत, एक-एक लाइन पर पसीजता है दिल
Lata Mangeshkar का 63 साल पुराने इस गीत के बोल बेहद भावुक हैं। यह गाना 6 दशक बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है। ...और पढ़ें

दर्दभरा है लता मंगेशकर का ये गाना
HighLights
दर्दभरा है लता मंगेशकर का ये गाना
63 साल बाद भी बना हुआ है आईकॉनिक
मीना कुमारी पर फिल्माया गया था गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने हिंदी फिल्म को कई सदाबहार, दिल को छूने वाले गीत दिए हैं। उनकी जादूई आवाज ने कई गीतों को आईकॉनिक बनाया है। उनके गीतों के समंदर से आज हम एक मोती ढूंढ कर लाए हैं जो है तो 63 साल पुराना लेकिन 6 दशकों बाद इसके लिरिक्स की एक-एक लाइन सुनने वाले के दिल पर छा जाती है।
बेहद इमोशनल हैं गाने के लिरिक्स
Lata Mangeshkar के इस गीत के बोल बेहद भावुक और प्यारभरे हैं, इस गीत को मीना कुमारी (Meena Kumari) और राजकुमार पर फिल्माया गया था। वहीं शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने इसका संगीत तैयार किया था। इसके दर्दभरे और इमोशनल लिरिक्स लिखने वाले गीतकार हसरत जयपुरी थे।
-1782020140112.jpg)
यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों को सुकून देता है Mohammed Rafi का 58 साल पुराना गीत, लता मंगेशकर के साथ गाया था दर्दभरा नगमा
63 साल बाद भी आईकॉनिक है गाना
हम जिस गीत की बात कर रहे हैं वह 1963 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल एक मंदिर' का 'हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे' है। कई गानों के उलट इस गीत के अंतरे बहुत लंबे थे जिसकी वजह से इसे एक सांस में गाना थोड़ा कठिन था लेकिन लता मंगेशकर ने अपनी बेजोड़ शैली से ऐसा कर दिखाया।
-1782020149824.jpg)
मीना कुमारी और राजकुमार पर फिल्माया गीत
इस गीत को मीनाकुमारी और राजकुमार पर फिल्माया गया था। फिल्म में मीना कुमारी का किरदार यह गीत अस्पताल में अपने पति (राजकुमार के किरदार) के सामने गाती हैं। उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और वे मीना कुमारी को उनके एक्स को उनसे शादी करने के लिए कहते हैं। इस सिचुएशन पर यह गाना एकदम फिट बैठता है।
खबरें और भी
-1782020195954.jpg)
'दिल एक मंदिर' 1963 में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे सी. वी. श्रीधर ने डायरेक्ट किया था और राज बलदेव राज ने लिखा था। इस फिल्म में राजेंद्र कुमार, मीना कुमारी, राज कुमार और महमूद ने काम किया है। फिल्म का संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया है। इस फिल्म के सभी गाने बहुत हिट हुए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत सफल रही और यह फिल्म श्रीधर की तमिल फिल्म 'नेनजिल ओर आलायम' (1962) का रीमेक है।