विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म Bayaan में चंद्रचूड़ सिंह के साथ नजर आएंगी हुमा कुरैशी, क्या है फिल्म की कहानी ?

Published: Fri, 05 Jul 2024 03:49 PM (IST)

हुमा कुरैशी ने साल 2007 में एक्टिंग डेब्यू किया था। अब वो बहुत जल्द अपकमिंग इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म बयान में ...और पढ़ें

फिल्म बयान में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
फिल्म बयान में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

HighLights

  1. महारानी 3 में नजर आई थीं हुमा कुरैशी
  2. राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म
  3. चंद्रचूड़ सिंह भी निभाएंगे अहम किरदार

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को आखिरी बार वेब सीरीज महारानी में देखा गया था। अब एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। निर्माता शिलादित्य बोरा हुमा कुरेशी और चंद्रचूड़ सिंह के साथ एक नई फिल्म की तैयारी में हैं। इस फिल्म का नाम बयान है और ये एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है। बिकास मिश्रा ने इसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली है। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने राजस्थान में शुरू होगी।

हुमा ने फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा,'एक ऐसी फिल्म जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक शानदार स्क्रिप्ट, एक प्रतिभाशाली क्रू और अपने काम के प्रति उनका पूर्ण समर्पण।'

क्या है कहानी?

राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बयान जिसका अर्थ है सबूत है एक पिता-बेटी की कहानी पर आधारित है। कहानी रूही नाम की एक लड़की पर केंद्रित है जो एक महिला जासूस है। उसे राजस्थान के एक छोटे से शहर भेजा गया है जहां वो लीड के तौर पर पहली बार किसी मामले की जांच करेगी। इसके बाद रूही को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वहां पर प्रतिद्वंदी उसके लिए दिक्कत खड़ी करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: 'पुष्पा पांडे' बनकर लौटेंगी हुमा कुरैशी, अक्षय- अरशद के साथ शुरू की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग

कौन-कौन हैं लीड एक्टर?

शिलादित्य बोरा, मधु शर्मा, कुणाल कुमार और अंशुमान सिंह ने मिलकर इस फिल्म को को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी विकास ने लिखी है और शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में हुमा और चंद्रचूड़ के अलावा सचिन खेडेकर, अविजित दत्त, शम्पा मंडल, प्रीति शुक्ला, विभोर मयंक और अदिति कंचन भी लीड रोल में हैं।

निर्देशक विकास मिश्रा की पहली फिल्म चौरंगा ने लॉस एंजिल्स के भारतीय फिल्म महोत्सव और मुंबई फिल्म महोत्सव में काफी प्रशंसा हासिल की थी। उन्होंने कहा,"बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ अब रुकने की कोई संभावना नहीं है। हम एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं जो दुनिया से बात करेगी,एक ऐसी कहानी बताएगी जिसकी हम बहुत परवाह करते हैं।"

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग इश्क फरमाते हुए आएंगी नजर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।