Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC World cup 2023: मैच के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का, इस कारण से पैपराजी को गाड़ी से दूर रहने की दी नसीहत

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 12:40 PM (IST)

    ICC World Cup 2023 भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में नीदरलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ...और पढ़ें

    विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट/ Photo- Instagram
    विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. मैच के बाद बेंगलुरु से मुंबई लौटे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
    2. मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली
    3. पैपराजी से गुजारिश करते हुए नजर आए किंग कोहली

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ICC Cricket World cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम लगातार इंडिया में हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जीत हासिल कर रही है। सेमी फिनाले में सबसे पहले जगह बनाने वाली इंडिया ने कल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के साथ हुए मैच में उन्हें करारी मात दे दी है।

    उन्होंने 160 रन से नीदरलैंड को हराया। पति विराट कोहली के साथ इस दौरान अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रहीं। विराट के विकेट लेते ही स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा खुशी से झूम उठी थीं।

    अब हाल ही में इस मैच के बाद अनुष्का और विराट दोनों ही मुंबई लौट आए हैं। जहां एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली ने पैपराजी से गुजारिश करते हुए नजर आए।

    विराट कोहली ने पैपराजी से की ये गुजारिश

    अनुष्का शर्मा की कई वीडियोज वायरल हुई, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छुपाते हुए नजर आईं। अब तक अनुष्का-विराट की तरफ से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है। अनुष्का भी इन दिनों मीडिया कैमरा से लगातार दूरियां बनाए हुए हैं। वह मुंबई तो लौटीं, लेकिन विराट के साथ एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने नहीं आईं।

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023: विराट ने चटकाया विकेट तो खुशी से झूमीं अनुष्का शर्मा, क्यूट रिएक्शन ने चुराया दिल; Video वायरल

    अब हाल ही में मैच के बाद मुंबई लौटे विराट कोहली की एक वीडियो सामने आई है, जिसे वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली पैपराजी को कहते हैं कि यही पर फोटो ले लो, गाड़ी के पास मत आओ।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    सुबह-सुबह उठ के आए हैं, इसलिए बस करो। इस वीडियो में आगे विराट कोहली कहते हैं, प्लीज गाड़ी के पास मत आओ, हमारी बेटी है गाड़ी है, उसे घर लेकर जाना है"।

    खबरें और भी

    दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विराट और अनुष्का बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, इस दौरान अनुष्का ने ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ-साफ नजर आ रहा था।

    आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पैरेंट बनने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में अपनी पहली संतान वामिका का स्वागत किया था। ये कपल अपनी बेटी को मीडिया लाइमलाइट से दूर ही रखता है।

    यह भी पढ़ें: Anushka Sharma Video: टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में अनुष्का शर्मा ने छुपाया बेबी बंप, सूट में लगीं गॉर्जियस