Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दिव्या भारती होतीं तो कई लोग बेरोजगार होते', सालों बाद सोनम खान ने साझा किया एक्ट्रेस संग अपना यादगार किस्सा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 09:56 PM (IST)

    Divya Bharti And Sonam Khan फिल्म त्रिदेव के मशहूर गाने के ‘ओए..ओए’ से मशहूर हुई सोनम खान ( sonam khan ) सालों से फिल्मी पर्दे से दूर रह रही हैं ल ...और पढ़ें

    Divya Bharti And Sonam Khan Photo Credit Instagram
    Divya Bharti And Sonam Khan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. ‘ओए..ओए’ से मशहूर हुई सोनम खान छोड़ चुकी हैं इंडस्ट्री
    2. सालों बाद सोनम ने दिव्या भारती को लेकर कई बातें की
    3. सोनम खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Divya Bharti And Sonam Khan: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस दिव्या भारती  (Divya Bharti) इंडस्ट्री में रातों-रात मशहूर हो गई थीं। उन्होंने अपने छोटे से फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया।

    आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। इसी बीच फिल्म 'त्रिदेव' के मशहूर गाने के  ‘ओए..ओए’ से  मशहूर हुई सोनम खान (sonam khan) ने हाल ही में एक  इंटरव्यू में दिव्या को लेकर कई बातें की हैं।

    आज वो जिंदा होती तो बहुत से लोग बेरोजगार होते

    सोनम ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में सोनम खान ने कहा कि, मेरे और दिव्या भारती के बीच सब अच्छा था, क्योंकि हम एक ही उम्र के थे। हम एक दूसरे के साथ हंसते थे हमारे बीच कोई कॉम्पिटीशन नहीं था। वह बहुत अच्छी थी। सोनम खान (Sonam Khan) ने यह भी बताया कि दिव्या को मैंने यह भी बताया था कि मैं एक्टिंग छोड़ने जा रही हूं। वो आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अगर वो आज जिंदा होती तो बहुत से लोग बेरोजगार होते।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Khan (@sonamkhan_72)

    बाकियों से बहुत अलग थी दिव्या  

    आगे उन्होंने बताया कि,  उनके चेहरे पर अलग सी खुशमिजाजी थी। वे लोगों के सामने खुल कर जवाब देती थीं, इसी वजह से वे बाकि लोगों से अलग थीं। सोशल मीडिया पर आज भी उनके फैन पेज दिख जाते हैं।  वह बहुत ही बोल्ड लड़की थीं। वह लोगों को सीधे जवाब देती थीं, चाहे वह कोई भी टॉपिक हो।

    हमने नापा था एक-दूसरे की कमर का साइज

    सोनम ने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया उन्होंने बताया जब हम अफ्रीका में थे, जब विश्वात्मा (vishwatma) शूट हो रही थी। तब हम आईने के सामने खड़े हुए थे और देखा कि किसकी कमर का साइज छोटा है। यह एक वाकया है जिसे मैं याद करती हूं. उनकी कमर मेरी से और भी छोटी थी।

    खबरें और भी

    दिव्या ने 19 साल की उम्र में 21 फिल्में साइन की थी

    बता दें, दिव्या उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में थीं, जिन्होंने कम उम्र में शोहरत हासिल कर लिया था। वे 19 साल की उम्र में 21 फिल्में कर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाने लगी थीं। दिव्या ने साल 1990 में 17 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म ‘बोबिली राजा' से अपने करियर की शुरुआत की थी।