Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ileana D'Cruz ने वैलेंटाइन डे पर ब्वॉयफ्रेंड Micheal Dolan संग शेयर की फोटो, एक्ट्रेस ने लिखा स्पेशल मैसेज

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 03:55 PM (IST)

    Ileana DCruz and Micheal Dolan Photo वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana DCruz) ने भी अपने पार्टनर के साथ इस ख ...और पढ़ें

    माइकल डोलन और इलियाना डिक्रूज (Photo Instagram)
    माइकल डोलन और इलियाना डिक्रूज (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Ileana D'Cruz and Micheal Dolan Photo: 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) को सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने पार्टनर के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर खूब प्यार बरसाया। वहीं अब एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने भी अपने पार्टनर के साथ इस खास मौके पर एक तस्वीर शेयर की।

    ये पहली बार है जब इलियाना ने पार्टनर माइकल डोलन (Michael Dolan) की एक पूरी तस्वीर शेयर की हो। यू तो इसे पहले भी एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की है, लेकिन भी पूरा चेहरा नहीं दिखाया था।  

    यह भी पढ़ें- Ileana D'Cruz अकेले नहीं कर रहीं बेटे की परवरिश, फैंस के सवाल पर एक्ट्रेस ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो

    इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन

    इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, इलियाना और माइकल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फोटो में इलियाना को उनके पार्टनर ने पीछे की तरफ से हग किया हुआ है और दोनों के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान भी साफ-साफ दिखाई दे रही है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पी वैलेंटाइन्स डे मेरे स्टडमफिन और मेरे पहले असली वैलेंटाइन।

    क्या इस कपल ने कर ली सगाई ?

    बता दें, अभिनेत्री ने कुछ वक्त पहले अपनी अंगूठी दिखाते हुए अपने हाथों की एक तस्वीर साझा की थी। उस फोटो के बाद कयास लगाए गए कि उनकी सगाई हो गई है। हालांकि अभी तक उनकी तरह से कोई बयान सामने नहीं आया।

    अगस्त में बनी थीं मां

    यह भी पढ़ें- Ileana D'Cruz Son: इलियाना डिक्रूज ने Thanksgiving पर दिखाई बेटे की झलक, लाडले के लिए लिखी ये बात

    इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz Baby) ने साल 2023 के अगस्त महीने में अपने पहले बेबी का वेलकम किया था। एक्ट्रेस ने बेटे कोआ फिनिक्स डोलन को जन्म दिया था। इन दिनों एक्ट्रेस अपने बेटे और पार्टनर माइकल डोलन के साथ यूएस में रह रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस शादी से पहले ही मां बन गई है।

    खबरें और भी