Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ileana D'Cruz अकेले नहीं कर रहीं बेटे की परवरिश, फैंस के सवाल पर एक्ट्रेस ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 12:50 PM (GMT+05:30)

    इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहत ...और पढ़ें

    इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन (Photo Credit: Instagram)
    इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भले ही एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव न हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ महीनों पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे कोआ फेनिक्स डोलन को जन्म दिया है। इलियाना अपने बेटे की कई तस्वीरें फैंस के साथ आए दिन सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में, उन्होंने आस्क मी एनीथिंग सेशन का आयोजन किया।

    इस आस्क मी एनीथिंग सेशन में उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। साथ ही यह भी बताया कि वह अपने बेटे की परवरिश अकेले नहीं कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Ileana D'Cruz Son: इलियाना डिक्रूज ने Thanksgiving पर दिखाई बेटे की झलक, लाडले के लिए लिखी ये बात

    इलियाना डिक्रूज ने पार्टनर के साथ शेयर की तस्वीरें

    इलियाना डिक्रूज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कनेक्शन जोड़ते हुए आस्क मी एनीथिंग सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। एक यूजर ने उनसे पूछा 'आप अपने बच्चे की परवरिश (पालन-पोषण) अकेले कैसे कर रही हैं'। इस पर इलियाना ने खुलासा किया कि 'जब भी अपने बच्चे की देखभाल की बात आती है, तो वह अकेली नहीं हैं। इस जवाब के साथ ही उन्होंने माइकल के साथ एक मनमोहक तस्वीर भी शेयर की।

    इसके अलावा एक फैन ने उनसे पूछा कि बेबी कोआ फीनिक्स डोलन के अलावा, वह वास्तव में किसके लिए आभारी हैं। जिस पर इलियाना ने जवाब दिया, 'मेरे बच्चे के डैडी'। एक फैन ने उनसे गर्भावस्था के दौरान उनके पहले रिएक्शन के बारे में पूछा। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा 'ठीक एक साल पहले पता चला कि मैं गर्भवती थी और यह सबसे अवास्तविक, अविश्वसनीय था भावनात्मक क्षण था। अभी भी अपने बेटे को गोद में लेना बहुत ही अवास्तविक लगता है। यह एक बड़े, धुंधला सा सपने जैसा लगता है।

    बता दें कि इसी साल 5 अगस्त को, इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के साथ कोआ के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने सोते हुए अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी।

    यह भी पढ़ें: Ileana D'Cruz: पहली बार बेटे के साथ आउटिंग पर निकलीं इलियाना डिक्रूज, सोशल मीडिया पर छाई मां-बेटे की ये तस्वीर

    खबरें और भी