विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगे फिल्मी सितारे, एक्टर्स ने दिए बधाई संदेश

Published: Thu, 15 Aug 2024 11:58 AM (IST)

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर है। चारों ओर हर्षोल्लास के साथ इसे ...और पढ़ें

एक्टर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए बधाई संदेश
एक्टर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए बधाई संदेश

HighLights

  1. अनुपम खेर ने अपने अंदाज में दी बधाई
  2. कंगना रनौत ने शेयर किया फोटो
  3. सोनू सूद ने जारी किया वीडियो

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहा है। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा सभी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के कई सितारों ने देशवासियों को इस दिन की बधाई दी है। आइए इसपर डालते हैं एक नजर।

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने तिरंगे की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहे और हमारा दिल गर्व से ऊंचा रहे।

इस वीडियो को एक्टर ने एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने आगे लिखा, 'हमारी स्वतंत्रता को नमन। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।'

अभिनेता विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने भी इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में झंडे की वीडियो लगाकर नीचे कैप्शन में लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।'

यह भी पढ़ें: 96 हफ्तों तक थिएटर में चली थी मनोज कुमार की Kranti, 43 साल पहले कमा डाले थे 10 करोड़

एक्टर सोनू सूद ने खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसकी कुछ झलकिया शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है।

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा,'राष्ट्र आज, 15 अगस्त को गर्व से हमारी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खुशी के अवसर पर, मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं!'

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी तिरंगा झंडा लहराते हुए फोटो शेयर की।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इस मौके पर अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। एक्टर ने कैप्शन में लिखा,'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत जरूरी है।जय हिन्द। जय भारत!

यह भी पढ़ें: Independence Day Songs: देशभक्ति की भावना से भरे 10 गीत, जो आपको देंगे वतन से मोहब्बत करने का जुनून

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।