यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बचपन से बेटी की ये चीज बिगाड़ रहे हैं Aamir Khan, बर्थडे पर Ira Khan ने कर दिया खुलासा; देखिए पोस्ट
सिनेमा के होनहार अभिनेता Aamir Khan का 14 मार्च को 59वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर बेटी आइरा खान (Ira Khan) ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए प्यारा ...और पढ़ें

HighLights
- आइरा खान ने पिता के लिए पोस्ट
- आमिर खान के लिए आइरा ने लिखा नोट
- आमिर को आइरा ने बताया 'सून टू बी ओल्ड'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) एक शानदार कलाकार होने के साथ-साथ एक प्यार करने वाले पिता भी हैं और आइरा खान (Ira Khan) के साथ उनका बॉन्ड इस बात का सबूत है। आमिर और आइरा बी-टाउन की सबसे प्यारे पिता-बेटी की जोड़ी है। आमिर तो सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन आइरा अक्सर पिता संग खूबसूरत बॉन्ड की झलकियां दिखाती रहती हैं।
14 मार्च 2024 को आमिर खान 59 साल के हो गए। अपने पिता के जन्मदिन को और खास बनाने के लिए आइरा खान ने एक खूबसूरत पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए आइरा ने अपने पिता के साथ नोकझोंक भरे रिश्ते की झलक दिखाई है।
आमिर खान और आइरा खान की खूबसूरत तस्वीरें
पिता आमिर खान के जन्मदिन के मौके पर आइरा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। पहली तस्वीर आइरा की व्हाइट वेडिंग की है, जिसमें आमिर अपनी लाडली के बालों में पिन लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक और तस्वीर में आमिर, आइरा के माथे पर किस कर रहे हैं। एक में पिता-बेटी एक-दूसरे को निहार रहे हैं और एक में दोनों मस्ती करते हुए पोज दे रहे हैं।
आइरा खान को खूब छेड़ते हैं पिता आमिर
आइरा खान ने पिता आमिर खान के साथ प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में कहा, "हाय, जन्मदिन मुबारक हो। मैं सोच रही थी कि आप कैसे मेरे बालों को हमेशा बिगाड़ते रहते हैं और फिर मुझे याद आया कि आप यह तब से कर रहे हैं, जब मैं 5 साल की थी, वो भी तमाम बॉयकट्स के साथ। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। जल्द ही बूढ़े होने वाले हैं।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Ira Khan ने पापा Aamir Khan के साथ Cute फोटोज कीं शेयर, बेटी को कॉपी करते दिखे 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट'
आमिर खान की दो शादियां
आइरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) की बेटी हैं। रीना से आमिर को एक बेटा भी है, जिसका नाम जुनैद है। जुनैद जल्द ही फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। आमिर और रीना ने साल 2002 में तलाक ले लिया था। रीना से अलग होने के बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा आजाद है। साल 2021 में आमिर की दूसरी शादी भी टूट गई। हालांकि, आमिर की अपनी दोनों एक्स वाइफ से अच्छा रिश्ता है।