यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Valentine Day 2024: नूपुर शिखरे- Ira Khan पर चढ़ा वैलेंटाइन डे का खुमार, न्यूली वेड कपल ने ऐसे किया सेलिब्रेट
Valentine Day 2024 आइरा खान ने हाल ही में अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग शादी रचाई है। वेडिंग के बाद से आइरा और नूपुर का नाम आए दिन चर्चा का विषय बना रहत ...और पढ़ें

HighLights
- आइरा खान ने पति नूपुर शिखरे संग मनाया वैंलेनटाइन डे
- सोशल मीडिया पर सामने आईं रोमांटिक फोटो
- कुछ दिन पहले ही इस कपल ने रचाई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare Valentine Day: आमिर खान की बेटी आइरा खान इस समय अपने शादीशुदा जीवन का जमकर लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में आइरा ने अपने मंगतेर नूपुर शिखरे संग शादी रचाई है। राजस्थान के उदयपुर में आइरा और नूपुर की डेस्टिनेशन वेडिंग बड़े ही धूमधाम से हुई है।
प्यार के खास दिन वैलेंटाइन डे को लेकर इस न्यूली वेड कपल ने खास अंदाज में जश्न मनाया है, जिसको लेकर आइरा खान और नूपुर शिखरे ने सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।
वैलेंटाइन डे के रंग में रंगे आइरा खान और नूपुर शिखरे
बीते महीने जनवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले आइरा खान और नुपूर शिखरे अब बी टाउन के फेवरेट कपल बन चुके हैं। इन दोनों से जुड़ी हर एक लेटेस्ट अपडेट को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। प्यार का हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक इस समय जारी है।

ऐसे में इस खास सप्ताह में नूपुर और आइरा की तरफ से कुछ तो स्पेशल होने बनता है। इस न्यूली वेड कपल ने वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले इस स्पेशल दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। दरअसल आइरा खान और नूपुर शिखरे ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक-दूसरे की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है,

जिसमें ये दोनों फास्ट फूड के जरिए वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करते देख रहे हैं। इन स्टोरी में इन्होंने वैलेंटाइन डे प्री सेलिब्रेशन का जिक्र किया है। लिहाजा आइरा और नूपुर का ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस इनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
खबरें और भी
बाली में न्यूली वेड कपल ने मनाया हनीमून
शादी के बाद आइरा खान और नूपुर शिखरे इंडोनेशिया के बाली में हनीमून मनाने गए थे। इस दौरान न्यूली वेड कपल ने अपनी रोमांटिक तस्वीरों के जरिए इंटरनेट पर तबाही मचा रखी। सिर्फ इतना ही नहीं शादी की खुशी इस कपल के चेहरे पर साफ-साफ दिखी।