इस बॉलीवुड एक्टर ने ठुकरा दी थी Christopher Nolan की ब्लॉकबस्टर फिल्म, कल्ट मूवी के लिए हॉलीवुड को कहा था 'No'
द ऑडिसी के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को एक बॉलीवुड एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था। ...और पढ़ें

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ठुकरा बैठा था ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन दुनिया के दिग्गज निर्देशकों में गिने जाते हैं जिन्होंने इरफान खान (Irrfan Khan) ने ओपेनहाइमर, टेनेट, इंटरस्टेलर, द डार्क नाइट ट्रिलॉजी जैसी फिल्में बनाई हैं। दुनिया भर के स्टार्स उनकी फिल्मों में काम करने के लिए उत्सुक होते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता है कि बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता ने क्रिस्टोफर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ठुकरा दी थी।
जी हां, क्रिस्टोफर नोलन 2014 को एक फिल्म लेकर आए थे, जो न केवल क्रिटिकली बेस्ट थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की थी। इस फिल्म में एक बॉलीवुड एक्टर को काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने साफ-साफ उसे करने से इनकार कर दिया था।
एक्टर ने ठुकराई थी क्रिस्टोफर की फिल्म
यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) थे। यूं तो इरफान ने अपने करियर में कई हॉलीवुड फिल्में कीं, लेकिन वह कभी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे। क्रिस्टोफर की ये फिल्म 2014 में आई साई-फाई फिल्म इंटरस्टेलर (Interstellar) थी।
इस रोल में नजर आने वाले थे इरफान
इरफान खान को इंटरस्टेलर में डॉक्टर मैन (Dr. Mann) का रोल मिला था। मगर उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी थी। बताया जाता है कि वह उस वक्त फिल्म द लंचबॉक्स (The Lunchbox) की शूटिंग कर रहे थे। शेड्यूल की दिक्कत की वजह से उन्हें इंटरस्टेलर ठुकरानी पड़ी। बाद में अभिनेता का वो रोल मैट डेमन (Matt Damon) ने निभाया। जिस फिल्म के लिए इरफान खान ने हॉलीवुड मूवी ठुकराई, वो बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही।
खबरें और भी
क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म
क्रिस्टोफर नोलन अब द ओडिसी (The Odyssey) मूवी लेकर आ रहे हैं जो इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का प्रीमियर मुंबई में भी हुआ। यह फिल्म दुनियाभर में 17 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे और जेंडाया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।